आईपीएल 2026: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देंगे एमआई के खिलाड़ी, काली पट्टी बांधकर खेलेंगे मैच

Mumbai , 12 अप्रैल . आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला Sunday को Mumbai इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जाना है. इस मुकाबले में एमआई के खिलाड़ी महान भारतीय गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे.

आशा भोसले का Sunday को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने Mumbai के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. आशा भोसले India के संगीत जगत की एक कद्दावर हस्ती थीं और उन्होंने आठ दशक लंबे करियर में अनगिनत यादगार हिंदी गाने दिए. इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने ‘ ’ को बताया, “Mumbai इंडियंस के खिलाड़ी Sunday को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru के खिलाफ अपने आईपीएल मैच में महान गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक जताने के लिए काली पट्टी बांधकर खेलेंगे.”

Maharashtra के संस्कृति मंत्री और बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने अस्पताल के बाहर आशा भोसले के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि उनका अंतिम संस्कार Monday शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा. आशा भोसले महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं. अपने शानदार करियर के दौरान उन्हें दो ग्रैमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था. इसके अलावा, उन्हें India का सर्वोच्च कला पुरस्कार- दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और India का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान- पद्म विभूषण भी प्रदान किया गया था.

आशा भोसले के निधन पर India के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने social media अकाउंट ‘एक्स’ पर दुख जाहिर किया. उन्होंने कहा कि वह आशा भोसले को हमेशा उनके दिल को छू लेने वाले गानों के जरिए याद रखेंगे. उन्होंने लिखा, “यह India और दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के लिए बेहद दुखद दिन है. हमारे लिए आशा ताई परिवार का हिस्सा थीं. आज हमें जो नुकसान महसूस हो रहा है उसे बयां करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं. एक पल के लिए दिल खामोश हो जाता है, और अगले ही पल, यह उन अनगिनत धुनों में खो जाता है जो उन्होंने हम सभी को तोहफे में दी हैं. ऐसा लगता है मानो समय ही थम गया हो. फिर भी अपने अमर गीतों के जरिए वह हमेशा के लिए अमर रहेंगी. धन्यवाद ताई, हमारे जीवन को अपनेपन, गरिमा और अविस्मरणीय संगीत से भरने के लिए. आशा ताई, हम आपको शब्दों में बयां न कर पाने जितना याद करेंगे.”

Mumbai इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru की तरफ से इस मुकाबले में विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे. कोहली ने भी आशा भोसले के निधन पर दुख जताया. उन्होंने अपने social media ‘अकाउंट’ इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, आशा भोसले जी. आपकी आवाज ने लाखों लोगों के दिलों को छुआ है और हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी. ओम शांति.”

एसएम/आरएसजी