
Ahmedabad, 16 अप्रैल . Gujarat टाइटंस (जीटी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच Friday को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें केकेआर का लक्ष्य जीत का खाता खोलना होगा. यह मैच Narendra Modi स्टेडियम में आयोजित होगा.
आईपीएल 2026 में केकेआर ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में, इस सीजन नाइट राइडर्स का एकमात्र अंक ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच से आया था.
केकेआर को बल्लेबाजी में कप्तान अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी से उम्मीदें होंगी. गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स की आस होंगे.
जीटी आईपीएल के अपने अगले मैच के लिए घरेलू मैदान लौट रही है. यह टीम 4 में से 2 मुकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है. पंजाब किंग्स और Rajasthan रॉयल्स के खिलाफ शुरुआती 2 मुकाबले गंवाने के बाद जीटी ने दिल्ली कैपिटल्स और Lucknow सुपर जायंट्स के विरुद्ध मुकाबले अपने नाम किए थे.
इस मुकाबले में Gujarat टाइटंस को बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन से खासा उम्मीदें होंगी. वहीं, गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान इस टीम को मजबूती देते हैं.
Gujarat टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें जीटी का पलड़ा भारी रहा है. टाइटंस ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि एक मैच केकेआर के पक्ष में रहा. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा.
Gujarat टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार, एम शाहरुख खान.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा.
–
आरएसजजी
Skip to content