
Ahmedabad, 17 अप्रैल . आईपीएल 2026 के 25वें मैच में Friday को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजराट टाइटंस (जीटी) आमने-सामने होंगी. केकेआर और जीटी दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण यह मैच Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 से खेला जाएगा.
केकेआर का आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को सीजन में पहली जीत का इंतजार है. टीम अपने अब तक खेले 5 मैचों में 4 मैच गंवा चुकी है. बारिश की वजह से पंजाब के खिलाफ 1 अंक टीम को मिला था. केकेआर अंकतालिका में दसवें स्थान पर है.
प्लेऑफ की संभावना को जिंदा रखने के लिए केकेआर को इस मैच में किसी भी तरह जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि, जीटी को उसके घर में हराना आसान नहीं है, लेकिन केकेआर को यह मुश्किल काम करना होगा.
केकेआर की बल्लेबाजी निराशाजनक रही है. शीर्ष क्रम में फिन एलन फ्लॉप रहे हैं, तो रहाणे और रघुवंशी में निरंतरता नहीं रही है. रिंकू सिंह, कैमरुन ग्रीन, और रमनदीप सिंह भी फ्लॉप साबित हुए हैं. टीम का बल्लेबाजी क्रम भी अस्थिर है, जो असफलता का एक मुख्य कारण है.
गेंदबाजी की बात करें तो स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती लगातार निष्प्रभावी रहे हैं. सुनील नरेन अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, तो तेज गेंदबाजी बिल्कुल औसत है. ऐसे में केकेआर को जीटी के खिलाफ उसके घर में जीत हासिल करना पहाड़ चढ़ने वाला काम है. जीत के लिए केकेआर प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतर सकती है.
जीटी की बात करें तो टीम की बल्लेबाजी ही मजबूत पक्ष है. शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन पर जीटी बहुत हद तक निर्भर करती है. इसके अलावा, ग्लेन फिलिप्स और वाशिंगटन सुंदर भी अच्छा कर रहे हैं. गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने बेहतर काम किया है. राशिद खान स्पिन की ताकत हैं. ये सभी खिलाड़ी अच्छे टच में दिखे हैं, इसके बावजूद टीम में एक्स फैक्टर की कमी दिखी है. जीटी 4 मैचों में 2 जीत के साथ छठे नंबर पर है. केकेआर के खिलाफ जीत हासिल कर जीटी अंकतालिका में अपना स्थान मजबूत करने उतरेगी.
जीटी और केकेआर के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं. 3 मैचों में जीटी विजयी रही है, जबकि केकेआर ने 1 मैच जीता है. एक मैच का परिणाम नहीं आया है.
–
पीएके
Skip to content