
New Delhi, 30 मई . रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) और Gujarat टाइटंस (जीटी) के बीच Sunday को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है. इस मुकाबले का आयोजन Ahmedabad का Narendra Modi स्टेडियम करेगा, जिससे पहले होटल और फ्लाइट टिकटों के दाम में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है.
एक ओर आरसीबी की टीम में विराट कोहली और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे. वहीं, दूसरी तरफ जीटी शुभमन गिल, जोस बटलर, राशिद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाडियों से सजी है, जिसने फैंस के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है.
आईपीएल 2026 के फाइनल मैच से पहले 30 और 31 मई के दौरान Ahmedabad के अधिकतर होटल हाउसफुल हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप फ्लाइट से Ahmedabad जाना चाहते हैं, तो 17,000 से 35,000 हजार रुपए तक किराया चुकाना पड़ सकता है.
Ahmedabad में मशहूर होटलों के किराए में भारी इजाफा देखने को मिला है. यहां एक रात का किराया 36 हजार रुपए तक पहुंच गया है. आमतौर पर मई के अंत को होटल इंडस्ट्री के लिए ऑफ-सीजन माना जाता है, लेकिन इस बार Ahmedabad के कई बड़े होटलों में पहले से ही बुकिंग हो रही है.
इस सीजन आरसीबी ने लीग चरण के दौरान 14 में से 9 मुकाबले अपने नाम किए थे. क्वालीफायर-1 मे सनराइजर्स हैदराबाद को 92 रन से रौंदकर टीम ने सीधे फाइनल में प्रवेश किया.
दूसरी तरफ, जीटी ने लीग चरण में 14 में से 9 मुकाबले अपने नाम किए, लेकिन क्वालीफायर-1 में उसे आरसीबी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी. हालांकि, क्वालीफायर-2 में इस टीम ने Rajasthan रॉयल्स (आरआर) को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया.
आईपीएल 2026 में Gujarat टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru के बीच तीन बार भिड़ंत देखने को मिली है. 24 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने जीटी के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन 30 अप्रैल को उसे 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में इस टीम के खिलाफ दमदार जीत हासिल की.
–
आरएसजी
Skip to content