आईओए अध्यक्ष पीटी उषा की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, ‘सीडब्ल्यूजी 2026’ की सफलता समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

New Delhi, 12 अगस्त . भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने Wednesday को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और India के हालिया कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) अभियान, आने वाले एशियाई खेलों की तैयारियों और ओलंपिक 2036 खेलों की मेजबानी को लेकर चर्चा की.

पूर्व ट्रैक और फील्ड एथलीट ने कहा कि बैठक में ग्लासगो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में India के प्रदर्शन और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के रोडमैप पर चर्चा हुई. इसके साथ ही ओलंपिक 2036 के लिए India की दावेदारी को मजबूत करने के प्रति आईओए की प्रतिबद्धता को दोहराया गया.

पीटी उषा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक अच्छी बैठक हुई. उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की सफलता और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए हमारी तैयारियों के बारे में जानकारी दी. मैंने यह भी दोहराया कि ओलंपिक 2036 खेलों की मेजबानी के लिए India की दावेदारी को मजबूत करने की हमारी कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. हमारे Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट समर्थन से India तेजी से एक ग्लोबल स्पोर्टिंग पावरहाउस के रूप में उभर रहा है.”

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में India का प्रदर्शन शानदार रहा. India ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपने नाम किया. India मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा. शूटिंग, बैडमिंटन, हॉकी और रेसलिंग जैसे खेलों की गैरमौजूदगी के बावजूद India का प्रदर्शन टूर्नामेंट में ऐतिहासिक रहा.

India का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन मुक्केबाजी में देखने को मिला. India ने इस खेल में कुल 10 मेडल जीते, जिसमें 7 गोल्ड शामिल रहे. कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में यह भारतीय मुक्केबाजों का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा. India के पैरा-एथलीटों ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और तीन गोल्ड सहित सात मेडल जीते.

India का अब पूरा ध्यान जापान में होने वाले एशियाई खेलों पर होगा, जिसका आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच होना है. आईओए ‘समर ओलंपिक 2036’ की मेजबानी के लिए India की दावेदारी पर काम कर रहा है, जिसमें Ahmedabad को प्रस्तावित मेजबान शहर के रूप में चुना गया है. India ने अक्टूबर 2024 में आईओए के ‘फ्यूचर होस्ट कमीशन’ को औपचारिक रूप से अपना ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ सौंपा. इसके बाद से ही खेल से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित करने की देश की क्षमता दिखाने की कोशिश की जा रही है.

2036 के लिए India की दावेदारी और भी अहम हो गई है क्योंकि 2030 में Ahmedabad में कॉमनवेल्थ गेम्स होने वाले हैं. ओलंपिक की दावेदारी से पहले अपनी साख मजबूत करने की कोशिश के तहत, यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी आयोजन क्षमता दिखाने का एक और बड़ा मौका होगा.

एसएम/एबीएम