
चंडीगढ़, 12 जून . चंडीगढ़ में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से Friday को एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इस कॉन्फ्रेंस में पंजाब Government में मंत्री अमन अरोड़ा भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने देश-विदेश के उद्योगपतियों के साथ पंजाब में निवेश को लेकर चर्चा की और उन्हें पंजाब में निवेश करने तथा औद्योगिक क्षेत्र के विकास में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया.
पंजाब Government में मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और Chief Minister भगवंत मान के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र में उठाए गए क्रांतिकारी कदमों की वजह से राज्य में रिकॉर्ड-तोड़ निवेश हो रहा है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि सीआईआई ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर एक बहुत ही उपयोगी कॉन्फ्रेंस आयोजित की. इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ-साथ यूके के मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया. इसमें बहुत सार्थक बातचीत हुई. मेरा मानना है कि पंजाब इंडस्ट्री के लिए एक प्रगतिशील और आकर्षक जगह है. पिछले सवा चार साल में भगवंत मान Government ने ऐसा माहौल बनाया है जिससे राज्य में लगभग 65,000 करोड़ रुपए का निवेश आया है. आगे हम 75 हजार करोड़ की निवेश होने की उम्मीद कर रहे हैं. यह Government उद्योगों को प्रमोट कर रही है.
नीति आयोग की बैठक का जिक्र करते हुए पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने राज्य का पक्ष मजबूती से रखा.
उन्होंने बताया कि पंजाब की 550 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जिससे व्यापार और कारोबार में कुछ सीमाएं आ जाती हैं. राज्य के पास कोई नज़दीकी बंदरगाह भी नहीं है और इन भौगोलिक बाधाओं के कारण, कच्चा माल दूर से लाना पड़ता है और तैयार माल को भी दूर भेजना पड़ता है. इन चुनौतियों को देखते हुए उन्होंने केंद्र और नीति आयोग से एक विशेष पैकेज की मांग की है. हमें उम्मीद है कि सीएम की मांग पर केंद्र जरूर विशेष पैकेज देगा. हम Government से उम्मीद लगा सकते हैं.
पूर्व एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा के निधन पर अमन अरोड़ा ने कहा कि यह बहुत दुखद खबर है. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. उन्होंने अपनी उपलब्धियों से India का मान बढ़ाया, और उनका जाना एक बड़ी क्षति है.
–
डीकेएम/
Skip to content