
नोएडा, 6 जुलाई . नोएडा के फेस-2 थाने की Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. Police ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिलें, एक फर्जी नंबर प्लेट तथा तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं.
Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में दोपहिया वाहनों की चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. Police के मुताबिक, 5 जुलाई को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर फेस-2 Police ने निम्मी विहार पुस्ता के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरदीन उर्फ सोहेल (21 वर्ष), फैजान उर्फ कल्लू (23 वर्ष) और फिरोज (27 वर्ष) के रूप में हुई है.
तीनों आरोपी गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के केला भट्टा इलाके के रहने वाले हैं. पूछताछ में आरोपियों ने Police को बताया कि वे नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में घरों के बाहर, साप्ताहिक बाजारों तथा दुकानों के सामने खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे. चोरी के दौरान विरोध या पकड़े जाने की आशंका होने पर लोगों को डराने-धमकाने के लिए अपने पास अवैध चाकू रखते थे. चोरी की गई मोटरसाइकिलों को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कम कीमत पर बेच दिया जाता था और उससे मिलने वाली रकम को अपने शौक और मौज-मस्ती पर खर्च करते थे.
बरामद 12 मोटरसाइकिलों में से दो के संबंध में थाना फेस-2 नोएडा में पहले से मुकदमे दर्ज हैं, जबकि तीन मोटरसाइकिलें दिल्ली के ई-Police स्टेशन एमवी थेफ्ट में दर्ज मामलों से संबंधित पाई गई हैं. अन्य बरामद मोटरसाइकिलों के स्वामित्व और उनके चोरी के मामलों की जानकारी जुटाने के लिए Police जांच कर रही है.
Police जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. इनके खिलाफ गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और दिल्ली में वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं. फरदीन, फैजान और फिरोज पर वाहन चोरी के अलावा अवैध हथियार रखने और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप भी दर्ज हैं.
फेस-2 थाने की Police ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. Police अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य कौन हैं और चोरी की गई मोटरसाइकिलों की खरीद-फरोख्त का नेटवर्क किन लोगों तक फैला हुआ है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content