
Patna, 24 जुलाई . बिहार में हाल के दिनों में हुई हिंसा और तनाव की घटनाओं के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. एक ओर मुजफ्फरपुर में अफवाहों पर रोक लगाने के लिए इंटरनेट आधारित social media और मैसेजिंग सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, वहीं जहानाबाद में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की सिफारिश पर गृह विभाग ने टाउन-1 और टाउन-2 Police अनुमंडल क्षेत्रों में इंटरनेट आधारित social media और मैसेजिंग सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश जारी किया है.
गृह विभाग की विशेष शाखा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध 24 जुलाई दोपहर 12:30 बजे से 26 जुलाई सुबह 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा.
जिलाधिकारी और वरिष्ठ Police अधीक्षक (एसएसपी) की रिपोर्ट में आशंका जताई गई थी कि असामाजिक तत्व social media के जरिए भड़काऊ, आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री फैलाकर कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ सकते हैं. इसी के मद्देनजर यह कदम उठाया गया.
आदेश के तहत फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम समेत करीब 24 सोशल नेटवर्किंग और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर संदेश, फोटो, वीडियो और अन्य डिजिटल सामग्री के आदान-प्रदान पर रोक लगा दी गई है. हालांकि, सरकारी और प्रशासनिक कार्यों के लिए आवश्यक इंटरनेट सेवाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है, ताकि जरूरी सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित न हों.
गृह विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को साझा न करें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.
उधर, छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद मगध रेंज के Police महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव ने जहानाबाद का दौरा कर हालात का जायजा लिया. प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने कथित तौर पर सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ की थी और जिलाधिकारी के आवास पर भी हमला किया था.
आईजी ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद जिला Police अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और कानून अपने हाथ में लेना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.
आईजी के अनुसार, हिंसा के दौरान कई Policeकर्मी घायल हुए थे. हालात बेकाबू होने पर Police को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, cctv फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है.
विकास वैभव ने कहा कि हिंसा भड़काने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
डीएससी
Skip to content