अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास

Patna, 21 जून . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Sunday को राजधानी Patna समेत बिहार के अलग-अलग जिलों में सामूहिक योग शिविरों और विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इन कार्यक्रमों में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. उन्होंने उत्साहपूर्वक योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया.

Patna के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम में Chief Minister सम्राट चौधरी ने भाग लेकर योगाभ्यास किया. इस अवसर पर Union Minister ललन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. Chief Minister सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि योग India की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसने आज पूरे विश्व को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का मार्ग दिखाया है.

Chief Minister ने अपने social media मंच ‘एक्स’ पर शेयर संदेश में कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली और संयुक्त राष्ट्र की ओर से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की गई. उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में करोड़ों लोग योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं.

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने Chief Minister से बिहार के सभी स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने का आग्रह किया. उन्होंने सुझाव दिया कि शिक्षण संस्थानों में प्रतिदिन आधे घंटे का योग, ध्यान और योग निद्रा सत्र आयोजित किया जाए. उन्होंने कहा कि इसे अनिवार्य नहीं बल्कि वैकल्पिक रखा जा सकता है, ताकि विद्यार्थी अपनी इच्छा के अनुसार इसमें भाग ले सकें.

वहीं, Union Minister गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरपुर में योगाभ्यास किया, जबकि बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित वशिष्ठ योग संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर योग किया. उन्होंने कहा कि योग India की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है.

भागलपुर के कार्यक्रम में पूर्व Union Minister अश्विनी चौबे, विधायक रोहित पांडेय, विधान परिषद सदस्य एनके यादव और योग गुरु वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. वक्ताओं ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ, निरोग और खुशहाल जीवन के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया.

एमएनपी/डीसीएच