
Mumbai , 30 मई . Actress जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है. हिंदी के साथ ही साउथ की फिल्मों में काम कर चुकीं जाह्नवी कपूर ने कहा कि वह दोबारा मलयालम सिनेमा में काम नहीं करना चाहती हैं. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई.
हाल ही में फिल्म ‘परम सुंदरी’ में काम करने के बाद उन्होंने माना कि मलयालम भाषा उनके लिए काफी मुश्किल साबित हुई. जाह्नवी कपूर ने को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि साल 2024 में तेलुगु फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ से दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने के बाद अब वे खुद को कई भाषा जानने वाली Actress मानती हैं.
उन्होंने बताया, “सच कहूं तो मुझे सभी भाषाएं सीखनी हैं. लेकिन मलयालम भाषा की फोनेटिक्स (उच्चारण) मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रही. मुझे नहीं लगता कि मुझे दोबारा मलयालम में काम करना चाहिए क्योंकि यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है. यह बहुत खूबसूरत और प्यारी भाषा है, लेकिन तमिल और तेलुगु की आवाजों से मैं काफी हद तक परिचित हूं.”
साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर ‘गुंजन सक्सेना’, ‘मिली’ और ‘देवरा: पार्ट 1’ जैसी फिल्में दे चुकी हैं. जाह्नवी तेलुगु फिल्मों का भरपूर आनंद ले रही हैं और तमिल सिनेमा में भी काम करने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा, “मैं तेलुगु फिल्मों में काम करने का सच में आनंद ले रही हूं. मैं तमिल फिल्मों में भी काम करना चाहूंगी.”
‘पेड्डी’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. ट्रेलर में गांव की जिंदगी, मेहनत, संघर्ष और खेलों के प्रति जुनून साफ दिखाई दे रहा है. राम चरण एथलीट ‘पेड्डी’ की भूमिका में हैं, जो क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे कई खेलों के लिए मैदान में उतरता है. वर्तमान में जाह्नवी तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज की तैयारी में व्यस्त हैं. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जाह्नवी के साथ राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म में मजबूत सपोर्टिंग कास्ट भी है, जिसमें शिव राजकुमार, दिव्येंदु और बोमन ईरानी शामिल हैं.
फिल्म गांव के माहौल, एक्शन और भावनात्मक कहानी का रोमांचक मिश्रण है, 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है.
–
एमटी/एएस
Skip to content