
मैनपुरी,18 अप्रैल . Samajwadi Party की सांसद डिंपल यादव ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने के बजाय Political लाभ के लिए मुद्दे को भटका रही है और चुनावी माहौल में जल्दबाजी दिखा रही है.
मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा का “एकमात्र काम भ्रम फैलाना” रह गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2023 में पारित महिला वंदन अधिनियम को सभी दलों का समर्थन मिला था, लेकिन अब जो संशोधित महिला आरक्षण बिल लाया गया है, उसकी मंशा पर सवाल खड़े होते हैं.
उन्होंने कहा कि संविधान में स्पष्ट प्रक्रिया है कि पहले जनगणना कराई जाए और उसके आधार पर ही सीटों का परिसीमन किया जाए. जब जनगणना के आंकड़े ही उपलब्ध नहीं हैं, तो सीटों में बढ़ोतरी किस आधार पर की जाएगी.
सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र Government केवल भूमिका बनाने में लगी है, जबकि ठोस कदम उठाने से बच रही है. पांच राज्यों में चुनाव और उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुए Government की नीयत पर संदेह होता है. चुनाव के बीच इतनी जल्दबाजी क्यों? जब परिसीमन जनगणना के बाद होता है, तो पहले ही निष्कर्ष कैसे निकाले जा रहे हैं.
डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा चुनावी समय में पैसे बांटने और जुमलेबाजी से जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है, लेकिन अब लोग समझ चुके हैं कि यह भटकाने वाली राजनीति है और ऐसी रणनीतियां सफल नहीं होंगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि पंक्ति में आखिरी खड़ी महिला तक आरक्षण का लाभ पहुंचे और यह कुछ वर्गों तक सीमित न रह जाए.
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अल्पसंख्यकों और ओबीसी समुदाय को आरक्षण देने के प्रति गंभीर नहीं है. सांसद ने कहा कि भाजपा की नीयत साफ नहीं है और आने वाले चुनावों में उसे जनता के बीच जवाब देना होगा.
–
विकेटी/एएसएच
Skip to content