
वॉशिंगटन, 1 जुलाई . भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सुदर्शिनी Wednesday को न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गया. यह वहां सेल-फोर्थ टू-हंड्रेड-फिफ्टी न्यूयॉर्क और सेल बोस्टन कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा. इस यात्रा के जरिए India समुद्री सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत कर रहा है और अपनी समृद्ध समुद्री विरासत को दुनिया के सामने पेश कर रहा है.
भारतीय नौसेना ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अगला पड़ाव न्यूयॉर्क. समुद्री यात्रा की पुरानी परंपरा और India की समृद्ध समुद्री विरासत को आगे बढ़ाते हुए आईएनएस सुदर्शिनी न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गया है. यह सेल-फोर्थ टू-हंड्रेड-फिफ्टी न्यूयॉर्क और सेल बोस्टन कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा. यह यात्रा देशों के बीच दोस्ती, सहयोग, सद्भावना और आपसी भरोसे के लिए India की मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाती है.”
इससे पहले आईएनएस सुदर्शिनी ने बाल्टीमोर बंदरगाह पर अपने ठहराव के दौरान कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान अमेरिका में India के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर जहाज पर आए. जहाज के चालक दल ने बाल्टीमोर सिटी परेड में भी हिस्सा लिया.
भारतीय नौसेना ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अटलांटिक के पार समुद्री रिश्तों को मजबूत करते हुए. बाल्टीमोर में अपने प्रवास के दौरान भारतीय नौसेना के टॉल शिप आईएनएस सुदर्शिनी ने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया. जहाज पर India के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर का स्वागत किया गया. चालक दल ने सेल-टू-फिफ्टी मैरीलैंड के तहत आयोजित बाल्टीमोर सिटी परेड में भी हिस्सा लिया.”
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, आईएनएस सुदर्शिनी का बाल्टीमोर बंदरगाह पहुंचना India की समृद्ध समुद्री विरासत और भारत-अमेरिका नौसेनाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे दोस्ती और सहयोग के रिश्तों का प्रतीक है.
अपने खास ट्रांसओशैनिक अभियान ‘लोकायन 26’ के तहत यह जहाज 26 जून को वर्जीनिया के नॉरफॉक से यात्रा करते हुए बाल्टीमोर पहुंचा. इस दौरान जहाज ऐतिहासिक चेसापीक एंड डेलावेयर (सी एंड डी) नहर से होकर गुजरा और मिड-अटलांटिक क्षेत्र के कई बड़े पुलों के नीचे से निकला.
आईएनएस सुदर्शिनी ने 19 से 23 जून तक नॉरफॉक में आयोजित ‘सेल टू-फिफ्टी वर्जीनिया’ समारोह में भी हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में दुनिया भर के कई टॉल शिप शामिल हुए थे. भारतीय जहाज ने परेड ऑफ सेल और सिटी क्रू परेड में India का प्रतिनिधित्व किया.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content