महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ा : जीतू पटवारी

Bhopal , 20 अगस्त कांग्रेस की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य Government पर हमला बोला है.उन्होंने कहा है कि महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है . कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने पटवारी ने बढ़ती महंगाई को लेकर कहा कि भाजपा Government के तथाकथित ‘नए भारत’ में आम आदमी की रसोई लगातार महंगी होती जा रही है. उन्होंने कहा कि खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है.

सोयाबीन तेल के दाम में लगभग 12 प्रतिशत, मूंगफली तेल में 10 प्रतिशत और सरसों तेल में करीब 20 प्रतिशत तक वृद्धि का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि Government महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि चीनी के दाम भी बढ़े हैं और दूध की कीमतों में दो रुपए से तीन रुपए तक की वृद्धि हुई है. दूसरी ओर किसानों को उनके दूध और कृषि उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. Government द्वारा किसानों को बोनस देने के वादे भी पूरे नहीं किए गए.

पटवारी ने कहा दालों के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. तुअर – अरहर दाल लगभग 140 रुपए प्रति किलो तक पहुंचने का उल्लेख करते हुए उन्होंने सवाल किया कि जब किसान को उपज का उचित मूल्य पर नहीं मिल रहा , तो मिल और बाजार में वही उत्पाद महंगा क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि Government की कृषि नीति में स्पष्ट विरोधाभास है. किसान को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जबकि उपभोक्ता को वही वस्तु महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है. यह स्थिति Government की कृषि और बाजार प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

प्रदेश में शराबबंदी को लेकर Chief Minister द्वारा किए गए दावों पर भी पटवारी ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि Government धार्मिक नगरो में शराबबंदी की बात करती है, लेकिन जमीन पर शराब की उपलब्धता और अवैध शराब के कारोबार को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती हैं. उन्होंने Gujarat में जहरीली शराब से हुई मौतों का संदर्भ देते हुए आरोप लगाया कि Madhya Pradesh से अवैध और जहरीली शराब की आपूर्ति की खबरें गंभीर चिंता का विषय हैं. उन्होंने Government से पूछा कि यदि शराब की बिक्री और अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण है, तो ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं?

पटवारी ने प्रदेश में शराब की कथित होम डिलीवरी को लेकर भी Government पर तीखा हमला बोला और कहा कि Government को स्पष्ट करना चाहिए कि शराब के अवैध कारोबार और सप्लाई नेटवर्क पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. पटवारी ने Madhya Pradesh की स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए Chief Minister मोहन यादव से शिक्षा व्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की.

उन्होंने कहा कि शिक्षा राजनीति से ऊपर का विषय है. Government को विपक्ष और समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद करते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने रखनी चाहिए और सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना बनानी चाहिए.

एसएनपी/पीएम