घुसपैठ देश के लिए गंभीर समस्या, सीमा पर अवैध निर्माण को सख्ती से हटाना चाहिए : नीरज कुमार

Patna, 28 मई . जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अतिक्रमण और घुसपैठ पर Thursday को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने घुसपैठ को देश के लिए एक गंभीर समस्या बताते हुए सख्त लहजे में कहा कि सीमा पर किसी भी अवैध निर्माण को हटा दिया जाना चाहिए.

नीरज कुमार ने से बात करते हुए कहा, “अंतरराष्ट्रीय सीमा साफ तौर पर तय है. अगर कोई अतिक्रमण हुआ है तो ऐसी सभी अवैध इमारतों को हटा देना चाहिए. 1992 से ही पश्चिम बंगाल और बिहार से लगी बांग्लादेश सीमा चिंता का विषय रही है. अब ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है.”

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी धर्म, भाषा या समुदाय के व्यक्ति को India में रहने का अधिकार है, लेकिन दूसरे देशों के नागरिकों को यहां अवैध रूप से रहने का कोई अधिकार नहीं है.

कांग्रेस के इस दावे पर कि Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक के सबसे बड़े नेता हैं और चुनाव उन्हीं के नाम पर लड़ा जाएगा, जदयू प्रवक्ता ने कहा, “इंडी गठबंधन में नेता कौन है, यह अलग मुद्दा है. अहम सवाल यह है कि आपकी नीति क्या है और आपका वैकल्पिक दृष्टिकोण क्या है? आपको देश की परंपराओं का अनादर नहीं करना चाहिए. अगर राहुल गांधी नेता बनते हैं, तेजस्वी यादव नेता बनते हैं, तो इसमें गलत क्या है? ममता बनर्जी में क्या कमी है? एम.के. स्टालिन में क्या कमी है? मल्लिकार्जुन खड़गे दलित हैं, तो क्या इसका मतलब है कि वे नेता नहीं बन सकते?”

उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस के आंतरिक संकट और Chief Minister को दिल्ली तलब किए जाने पर कहा, “यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन देश की जनता यह जानना चाहती है कि इसके पीछे असली वजह क्या है. क्या राहुल गांधी का कांग्रेस पार्टी पर से नियंत्रण खत्म हो गया है?”

नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भी यह जानना चाहेंगे कि पार्टी में असली फैसला कौन ले रहा है.

एससीएच/एबीएम