
जकार्ता, 5 जुलाई . India और इंडोनेशिया के संबंध लगभग दो सहस्राब्दियों पुराने बताए जाते हैं, और Prime Minister Narendra Modi की चौथी इंडोनेशिया यात्रा भी इन्हीं गहरे रिश्तों की अहमियत को दर्शाती है. दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव इतना मजबूत रहा है कि India की कला, परंपरा और खान-पान ने इंडोनेशिया में भी अपनी खास जगह बना ली है.
इसी सांस्कृतिक सेतु का एक उदाहरण है फूड चेन ‘गणेशा एक संस्कृति,’ जो पिछले 33 वर्षों से इंडोनेशिया में भारतीय स्वाद और परंपरा को लोगों तक पहुंचा रही है. यह केवल एक रेस्तरां नहीं, बल्कि India और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक बन चुका है.
इस फूड चेन की संस्थापक शिल्पा दवे और उनके स्टाफ को भी Prime Minister मोदी के इंडोनेशिया आगमन का बेसब्री से इंतजार है. उनका कहना है कि यह दौरा दोनों देशों के लोगों के बीच रिश्तों को और सुदृढ़ करने का एक और अवसर है.
से बात करते हुए दवे ने बताया कि प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हम बहुत उत्साहित हैं. मोदी जी पहले भी आ चुके हैं और जब वे बाली आए थे तो हमारे शेफ ने उनके लिए खाना बनाया था. हम पीएम मोदी से मिलने का इंतजार कर रहे हैं, और सभी उनके आने को लेकर काफी उत्साहित हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “India के पीएम ने देश दुनिया में हम हिंदुस्तानियों का नाम ऊंचा किया है. उनकी वजह से हम खुद को देश से जुड़ा पाते हैं.”
शिल्पा पिछले 33 वर्षों से इंडोनेशिया में रह रही हैं और भारतीय खानपान व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही हैं. 12 जुलाई 2003 में इस रेस्तरां की नींव रखी गई थी.
गणेशा एक संस्कृति की खासियत पर बात करते हुए शिल्पा कहती हैं, “यहां के लोगों को असली भारतीय भोजन से परिचित कराने के उद्देश्य से मैंने ‘गणेशा एक संस्कृति’ चेन की शुरुआत की. आज इंडोनेशिया में ही नहीं, दक्षिण एशिया में भी हमारे कई आउटलेट हैं, जहां भारतीय व्यंजन परोसे जाते हैं और भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा दिया जाता है.”
इंडोनेशिया में भारतीय मूल के करीब 1,20,000 लोग और करीब 10 हजार पेशेवर रहते हैं. दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, व्यापारिक और रणनीतिक संबंध काफी गहरे और मजबूत हैं. India से होते हुए ही इंडोनेशिया में हिंदू, बौद्ध और बाद में इस्लाम धर्म पहुंचा. रामायण और महाIndia जैसी महाकाव्य यहां की लोक कला और नाटकों का अहम हिस्सा हैं. बाली द्वीप में हिंदू धर्म का गहरा प्रभाव आज भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है.
Prime Minister भी राजकीय यात्रा के दौरान योग्याकार्ता स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रांबानन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे, जो India और इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक संबंधों का प्रमुख प्रतीक माना जाता है.
–
केआर/
Skip to content