इंडिगो ने अब तक यात्रियों को जारी किया 610 करोड़ रुपए का रिफंड : केंद्र

New Delhi, 7 दिसंबर . देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने उड़ानों के रद्दीकरण के लिए अब तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया है. यह जानकारी नागर विमानन मंत्रालय की ओर से Sunday को दी गई.

Government ने एयरलाइन को बड़ी संख्या में उड़ानों के रद्दीकरण से प्रभावित हुए सभी यात्रियों को रात 8 बजे तक पूरा रिफंड लौटाने का आदेश दिया है.

आधिकारिक बयान में कहा गया कि एयरलाइन को रद्दीकरण से प्रभावित यात्रा को पुनर्निर्धारित करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क लगाने की अनुमति नहीं है.

बयान में कहा गया कि यात्रियों की सक्रिय सहायता के लिए समर्पित सपोर्ट सेल बनाए गए हैं ताकि रिफंड और पुनः बुकिंग संबंधी समस्याओं का समाधान बिना किसी देरी या असुविधा के किया जा सके.

मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है और उड़ानें सामान्य स्तर पर लौट रही हैं.

इंडिगो की उड़ानों का संचालन Friday को 706 से बढ़कर Saturday को 1,565 हो गया और Sunday के अंत तक इसके 1,650 तक पहुंचने की संभावना है. अन्य सभी घरेलू एयरलाइंस सुचारू रूप से और पूरी क्षमता से काम कर रही हैं.

मंत्रालय ने आगे कहा कि हाल ही में रद्द की गई उड़ानों के कारण मांग में बदलाव और हवाई किरायों में अस्थायी वृद्धि को देखते हुए, Government ने हस्तक्षेप किया और तत्काल प्रभाव से हवाई किरायों पर एक सीमा लागू कर दी. यह उपाय यात्रियों के लिए निष्पक्षता और अफोर्डेबिलिटी सुनिश्चित करता है. इस आदेश के लागू होने के बाद से, प्रभावित मार्गों पर किराया स्तर स्वीकार्य सीमा तक कम हो गया है. सभी एयरलाइनों को संशोधित किराया संरचना का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है.

इंडिगो को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह व्यवधानों के कारण यात्रियों से अलग हुए सभी सामान का 48 घंटों के भीतर पता लगाकर उन्हें पहुंचा दे. पूरी प्रक्रिया के दौरान निरंतर संचार अनिवार्य है. इस प्रयास के साथ, इंडिगो ने Saturday तक पूरे India में यात्रियों को 3,000 सामान सफलतापूर्वक पहुंचा दिए हैं.

बयान के मुताबिक दिल्ली, Mumbai , Bengaluru, चेन्नई, हैदराबाद, Ahmedabad और गोवा के हवाईअड्डा निदेशकों ने Sunday को सभी टर्मिनलों पर सामान्य स्थिति की पुष्टि की है. यात्रियों की आवाजाही सुचारू बनी हुई है और चेक-इन, सुरक्षा या बोर्डिंग पॉइंट पर कोई भीड़भाड़ नहीं है.

एबीएस/