
Mumbai , 19 मई . Maharashtra के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, केरोसिन वितरण, किसानों के बकाया भुगतान और नक्सलवाद जैसे कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी.
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी केवल Maharashtra या India की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरी दुनिया के सामने खड़ा संकट है.
छगन भुजबल ने कहा कि यूरोप, अमेरिका और जापान जैसे बड़े देशों में भी ईंधन की कीमतों को लेकर यही स्थिति बनी हुई है. उन्होंने इसके पीछे ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को बड़ी वजह बताया.
उन्होंने कहा कि इस तनाव के कारण बड़ी संख्या में तेल के जहाज समुद्र में फंसे हुए हैं, जिससे तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर इसका असर पड़ रहा है.
छगन भुजबल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi लगातार दूसरे देशों के संपर्क में हैं और India के लिए ज्यादा से ज्यादा तेल उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं. अगर पेट्रोल और डीजल के दाम दो-तीन रुपए बढ़े भी हैं, तब भी India की स्थिति कई देशों की तुलना में बेहतर है.
केरोसिन की उपलब्धता को लेकर भी छगन भुजबल ने बताया कि Maharashtra में फिलहाल करीब 3.45 हजार किलोलीटर केरोसिन उपलब्ध है और कई जिलों में इसका वितरण भी शुरू कर दिया गया है.
छगन भुजबल ने कहा कि पहले की तरह केरोसिन विक्रेताओं की पूरी वितरण प्रणाली को फिर से सक्रिय किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक आसानी से केरोसिन पहुंच सके. उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग केरोसिन बेचने के लिए आगे आ रहे हैं, उन्हें तुरंत परमिट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए छगन भुजबल ने कहा कि धान, मक्का और अन्य फसलों की खरीद India Government द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाती है. इसके लिए राज्य की फेडरेशन और आदिवासी मंडल जैसे संगठन किसानों से उपज खरीदने का काम करते हैं.
उन्होंने बताया कि किसानों का करीब 3,200 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है. यह रकम केंद्र Government से आने में देरी हो रही थी, लेकिन Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को राहत देने के लिए राज्य Government की ओर से तुरंत भुगतान करने की अनुमति दे दी है. इससे किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है.
नक्सलवाद के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए छगन भुजबल ने कहा कि देश में नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है और इसमें Maharashtra भी शामिल है. उन्होंने कहा कि राज्य में Naxalite गतिविधियां अब काफी हद तक समाप्त हो चुकी हैं.
–
Skip to content