
नई दिल्ली, 16 अप्रैल . भारतीय विदेश मंत्रालय सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने पुर्तगाल के स्वतंत्रता दिवस और पुर्तगाल के संविधान की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में India का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान उन्होंने भारत-पुर्तगाल की ऐतिहासिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”भारतीय विदेश मंत्रालय सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने पुर्तगाल के ‘स्वतंत्रता दिवस’ समारोह और पुर्तगाल के संविधान की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर India का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने भारत-पुर्तगाल की लंबे समय से चली आ रही साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, और आपसी हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प व्यक्त किया.”
इससे पहले राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिका के स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह तैयारियों को लेकर दिल्ली की सड़कों पर कैंपेन को ‘फ्रीडम 250’ चलाया.
अमेरिका स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह जुलाई में मनाएगा. इससे पहले जश्न की खास तैयारी चल रही है. दिल्ली की सड़कों पर भी इसकी झलक दिख रही है. India स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक अनूठे और खास अभियान का जिक्र सोशल प्लेटफॉर्म पर किया. इस कैंपेन को ‘फ्रीडम 250’ का नाम दिया गया है.
इसके तहत यूएस के President डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के अहम प्रतीकों की तस्वीर से सजे पोस्टर-बैनर कई ऑटो पर चस्पा किए गए हैं.
दूतावास ने राजदूत सर्जियो गोर के एक अनौपचारिक संबोधन का वीडियो पोस्ट किया. इसके टेक्स्ट में लिखा कि आजादी का जश्न जारी है. और एंबेस्डर गोर ने New Delhi से फ्रीडम 250 जश्न की शुरुआत सबसे खास तरीके से की, जिसमें उन्होंने शहर भर में चलने वाले शानदार वाहनों का अनावरण किया.
इसमें आगे बताया गया कि यह पूरे India में एक रोमांचक सफर की शुरुआत है, क्योंकि हम अमेरिका का 250वां स्वतंत्रता दिवस खास स्टाइल में मना रहे हैं. अगर हो सके तो उन्हें देखें—वे जल्द ही पूरी दिल्ली में दिखाई देंगे. फ्रीडम 250 पूरे India में सफर के लिए बने रहेंगे.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content