
New Delhi, 12 जून . केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने Friday को कहा कि 14 जून से फ्रांस में शुरू होने जा रहे ‘India इनोवेट्स’ कार्यक्रम के माध्यम से India की नई पीढ़ी के नवाचार, स्टार्टअप्स और आविष्कारों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा. उन्होंने इसे India के युवाओं की प्रतिभा को मिली एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय मान्यता बताया.
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 14 जून को फ्रांस में ‘India इनोवेट्स’ का उद्घाटन होगा. इस अवसर पर Prime Minister Narendra Modi और फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों की उपस्थिति रहेगी. कार्यक्रम में India के युवा उद्यमियों और नवप्रवर्तकों द्वारा विकसित ऐसे नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा, जो वैश्विक जरूरतों के अनुरूप हैं.
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह India की युवा पीढ़ी की प्रतिभा को मिली बहुत बड़ी स्वीकृति है. उन्होंने बताया कि Prime Minister मोदी के दूरदर्शी सुझावों को शिक्षा मंत्रालय ने ठोस कार्ययोजना में बदला है. इसके तहत हजारों प्रस्तावों की कड़ी और गहन जांच के बाद 120 स्टार्टअप्स का चयन किया गया है.
उन्होंने बताया कि इन स्टार्टअप्स में 20 से अधिक India के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी और साझेदारी रही है. 14 से 16 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम में दुनिया की कई बड़ी वैश्विक कंपनियां हिस्सा लेंगी. इसके अलावा कई वित्तीय संस्थान और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित बौद्धिक विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.
Union Minister ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होंगे. साथ ही संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर संवाद और बिजनेस-टू-बिजनेस (बीटूबी) बैठकें भी आयोजित की जाएंगी.
उन्होंने कहा कि India के युवाओं द्वारा विकसित इनोवेशन को स्वयं Prime Minister Narendra Modi दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे. धर्मेंद्र प्रधान ने सभी इनोवेटर्स को शुभकामनाएं देते हुए Prime Minister मोदी का आभार जताया और कहा कि उनकी दूरदृष्टि के कारण यह कार्यक्रम संभव हो पाया है.
Union Minister ने कहा कि इस आयोजन की सफलता India की सफलता से सीधे जुड़ी हुई है.
–
Skip to content