यूक्रेन में भारत के नए राजदूत अंजनी कुमार ने संभाली जिम्मेदारी, उपमंत्री मिशेंको को सौंपे दस्तावेज

कीव, 10 अगस्त . यूक्रेन में India के अगले राजदूत के रूप में 2003 बैच के आईएफएस अधिकारी अंजनी कुमार को जिम्मेदारी दी गई. नवनियुक्त राजदूत अंजनी कुमार ने यूक्रेन के विदेश मामलों के उपमंत्री ओलेक्सांद्र मिशेंको को Monday को दस्तावेज की कॉपी सौंपी.

यूक्रेन में राजदूत के रूप में नियुक्ति से पहले अंजनी कुमार हेडक्वार्टर में संयुक्त सचिव के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे. दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और सभी स्तरों पर नियमित Political संवाद बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया.

उपमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन में न्यायसंगत और स्थायी शांति की स्थापना तथा आक्रामक देश को उसके अपराधों के लिए जवाबदेह बनाने में India को आगे आकर अहम भूमिका निभानी चाहिए.

दोनों पक्षों ने आगामी उच्चस्तरीय मीटिंग के एजेंडे पर चर्चा की, जिसमें 23 अगस्त, 2024 को India के Prime Minister Narendra Modi की यूक्रेन यात्रा के दौरान हुए समझौतों को लागू करना भी शामिल है.

अंतर-संसदीय सहयोग को बढ़ाने और मानवीय क्षेत्र में जुड़ाव को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया गया. दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को तेज करने और दोनों देशों के व्यापारिक समुदायों के प्रतिनिधियों के बीच संपर्क में अच्छी रफ्तार वापस लाने के तरीकों पर भी चर्चा की.

मीटिंग के बाद, दोनों पक्ष सक्रिय रूप से जुड़े रहने और आपसी हितों के क्षेत्रों में यूक्रेनी-भारतीय संबंधों को बेहतर बनाने पर सहमत हुए. ओलेक्सांद्र मिशेंको ने India गणराज्य के राजदूत को यूक्रेन में उनके डिप्लोमैटिक मिशन में सफलता और दोनों देशों और उनके लोगों के फायदे के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियों की शुभकामनाएं दीं.

इससे पहले Friday को भारतीय राजदूत ने देश की President द्रौपदी मुर्मु को औपचारिक तौर पर अपना नियुक्ति पत्र सौंपा. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अंजनी कुमार सहाय Saturday को अपने परिवार के साथ यूक्रेन के लिए रवाना हुए.

यूक्रेन में वे India और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के साथ-साथ विभिन्न कूटनीतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे.

एबीएम