
बिश्केक, 27 जुलाई . किर्गिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री दामिरबेक ओस्मोनोव और India के राजदूत बीरेंद्र सिंह यादव ने Monday को बिश्केक स्थित नेशनल सेंटर ऑफ ऑन्कोलॉजी एंड हेमाटोलॉजी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने हाल ही में India की ओर से दिए गए नए कोबाल्ट-60 स्रोत के बाद वहां काम कर रही भाभाट्रॉन-2 कैंसर इलाज मशीन के संचालन के बारे में जानकारी ली.
किर्गिस्तान में भारतीय दूतावास के अनुसार, भाभाट्रॉन-2 कैंसर इलाज मशीन को पहले भी India Government ने देश की राजधानी स्थित नेशनल सेंटर ऑफ ऑन्कोलॉजी एंड हेमेटोलॉजी को उपहार के रूप में दिया था.
भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “किर्गिस्तान गणराज्य के स्वास्थ्य मंत्री महामहिम दामिरबेक ओस्मोनोव और राजदूत बीरेंद्र सिंह यादव ने नेशनल सेंटर ऑफ ऑन्कोलॉजी एंड हेमेटोलॉजी का दौरा किया और नए कोबाल्ट-60 स्रोत को लगाने के बाद भाभाट्रॉन-2 कैंसर इलाज मशीन के कामकाज के बारे में जानकारी ली. यह मशीन पहले India Government की ओर से बिश्केक के नेशनल सेंटर ऑफ ऑन्कोलॉजी एंड हेमेटोलॉजी को दी गई थी.”
दूतावास ने बताया कि कोबाल्ट-60 स्रोत को बदलने के बाद अब भाभाट्रॉन-2 मशीन एक दिन में पहले की तुलना में 10 गुना ज्यादा मरीजों का इलाज कर सकती है.
दूतावास ने कहा कि कोबाल्ट-60 स्रोत को बदलने का यह काम India Government और India के लोगों की ओर से किर्गिस्तान गणराज्य को दिया गया एक उपहार है.
पिछले हफ्ते विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री (एमओएस) कीर्ति वर्धन सिंह ने किर्गिस्तान के चोल्पोन अता शहर में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान किर्गिस्तान के विदेश मंत्री झीनबेक कुलुबाएव से मुलाकात की.
इस बैठक में दोनों मंत्रियों ने भारत-किर्गिस्तान साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.
बैठक के बाद राज्य मंत्री सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “किर्गिस्तान के विदेश मंत्री महामहिम झीनबेक कुलुबाएव से एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मिलकर खुशी हुई. हमने अपनी द्विपक्षीय साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. भारत-किर्गिस्तान रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया.”
–
एवाई/एबीएम
Skip to content