भारत के कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों से विकास और निर्यात के नए अवसर पैदा हुए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

New Delhi, 11 जून . India के कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों ने विकास और निर्यात के नए अवसर पैदा किए हैं. यह समझौते हमारे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए भी एक बड़ा मौका है. यह बयान Prime Minister Narendra Modi की ओर से Thursday को नीति आयोग की बैठक में दिया.

पीएम मोदी ने कहा, “India ने विकास और निर्यात के नए अवसर पैदा करने के लिए कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं. ये समझौते हमारे एमएसएमई के ​​लिए भी एक बड़ा अवसर हैं, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करके और अपनी प्रतिस्पर्धा-क्षमता बढ़ाकर वैश्विक बाजारों के लिए तैयार होने में मदद करते हैं.”

India ने बीते एक वर्ष में यूके, यूरोपीय यूनियन, ओमान और न्यूजीलैंड समेत कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं. साथ ही, अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते लिए बातचीत चल रही है, जो कि अंतिम दौर में है.

इसके अतिरिक्त, नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास ‘विकसित भारत’ के विजन का एक अहम आधार है. खेती और स्टार्टअप से लेकर विज्ञान और इनोवेशन तक, नारी शक्ति हर क्षेत्र में योगदान दे रही है. राज्यों को महिलाओं की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने और India की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उनकी शिक्षा, स्किलिंग, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देनी चाहिए.

पीएम ने आगे कहा कि India का जनसांख्यिकीय लाभांश एक ऐतिहासिक अवसर है जिसे हम गंवा नहीं सकते. अच्छी शिक्षा, मांग के अनुरूप कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के जरिए अपने युवाओं के लिए सही इकोसिस्टम बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. सशक्त युवा ही विकसित India की ओर हमारी यात्रा की मुख्य ताकत बनेंगे.

Prime Minister Narendra Modi President भवन कल्चरल सेंटर में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं.

नीति आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि Prime Minister के ‘टीम इंडिया’ के विजन के अनुरूप, विकसित India के लिए इस वर्ष की थीम ‘2047 तक विकसित India के लिए समावेशी मानव विकास’ है. यह थीम उम्र, क्षेत्र, लिंग या सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से परे, हर भारतीय की भलाई और विकास पर केंद्रित है.

एबीएस