भारत की चुनाव प्रक्रिया सराहनीय, अमेरिका भी कर सकता है अनुसरण: योगेंद्र चंदोलिया

नई दिल्‍ली, 18 अगस्‍त . भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने भारतीय चुनाव आयोग की सराहना करते हुए कहा है कि आयोग हमेशा सुरक्षित चुनाव कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर ध्‍यान देता है. वोटर लिस्ट और वोटर आईडी चुनाव आयोग के लिए बहुत अहम हैं.

अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘सेव अमेरिका एक्ट’ के समर्थन में India की चुनाव प्रणाली का उदाहरण देने पर BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, “India का चुनाव आयोग हमेशा सुरक्षित चुनाव कराने और सही लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर ध्यान देता है. वोटर लिस्ट और वोटर आईडी चुनाव आयोग के लिए बहुत अहम हैं. इसीलिए हमारे चुनावों में धांधली के आरोप नहीं लगते. पहले जब चुनाव होते थे तो कई पोलिंग बूथ पर री-पोलिंग होती थी. वोटर आईडी कॉर्ड बनने के बाद से बोगस पोलिंग नहीं होती और स्‍वस्‍थ परंपरा के मुताबिक चुनाव होते हैं. अगर अमेरिका India का अनुसरण करता है तो यह अच्छी बात है. जब मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने पूछा, तो उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि अमेरिका में चुनाव कैसे होते हैं. India के चुनाव आयोग की प्रक्रिया बहुत सराहनीय है. “

Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन द्वारा जेएसएससी-सीजीएल और टीडीपीएल के तहत आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले पर BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “Jharkhand में छात्र विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे और राज्य Government ने छात्रों पर जिस तरह से अत्याचार किए, वह एक पहलू है. दूसरा पहलू यह है कि उन्होंने सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. इसके बाद छात्रों को अपना विरोध खत्म कर देना चाहिए. दिल्ली की स्थिति अलग थी. दिल्ली में जब नीट का मामला सामने आया, तो हमारी Government ने नीट परीक्षा रद्द कर दी और उसके बाद नीट परीक्षा दोबारा आयोजित की गई.”

उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में जंतर-मंतर के आंदोलन को तमाम Political पार्टियां लोगों को भड़काने का काम कर रही थी. कोई Government हो छात्र हितों को ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “खड़गे साहब, जिस कांग्रेस पार्टी के वे प्रमुख हैं, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का स्तर कितना गिर गया है, यह साफ है. आज कांग्रेस, जिसने 60 साल तक देश पर शासन किया, अब हाशिए पर है. हमें खड़गे साहब से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है और न ही हमें उनसे कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत है. कांग्रेस पार्टी अभी देश के उन मतदाताओं के फैसले को पचा नहीं पा रही है, जो Government चुनते हैं और अंतिम फैसला लेते हैं.”

एनटीए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एजेंसी की खामियों को दूर करने में लगे हैं. छात्रों के हितों की बात को ध्‍यान में रखते हुए Government को काम करना चाहिए. आने वाली पीढ़ी देश का भविष्‍य है, इसीलिए उनके साथ किसी प्रकार का अत्‍याचार नहीं होना चाहिए.

एएसएच/