बांग्लादेश को भारत का कूटनीतिक संदेश: उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी को कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा

ढाका, 25 जून . India Government ने बांग्लादेश में अपने उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया है. इससे यह संकेत मिलता है कि New Delhi, ढाका के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देती है.

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया, “बांग्लादेश में India के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी को वरीयता क्रम (टेबल ऑफ प्रीसिडेंस) में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा प्रदान किया गया है. यह दर्जा व्यक्तिगत रूप से उन्हें दिया गया है और इसके लिए वरीयता क्रम में कोई संशोधन नहीं किया गया है. यह व्यवस्था केवल औपचारिक और समारोह संबंधी कार्यक्रमों के लिए लागू होगी.”

इस बीच India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने नए उच्चायुक्त को शुभकामनाएं देते हुए उनकी भूमिका के महत्व को रेखांकित किया.

सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, “India के नए उच्चायुक्त के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे दिनेश त्रिवेदी को मेरी शुभकामनाएं. दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत के रूप में मैं उनके साथ निकटता से काम करने की उम्मीद करता हूं.”

इससे पहले Thursday को दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के President मोहम्मद शहाबुद्दीन को अपना परिचय-पत्र सौंपा और दोनों देशों के लोगों के हित में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए India की प्रतिबद्धता दोहराई.

ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर कहा, “बांग्लादेश में India के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने आज बंगभवन में बांग्लादेश के President मोहम्मद शाहाबुद्दीन को अपना परिचय-पत्र प्रस्तुत किया. उच्चायुक्त ने India Government और भारतीय जनता की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा दोनों संप्रभु देशों के लोगों के पारस्परिक कल्याण के लिए बहुआयामी भारत-बांग्लादेश साझेदारी को और मजबूत करने की India की प्रतिबद्धता दोहराई.”

इस बीच स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, India ने लगभग दो वर्ष बाद बांग्लादेशी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा जारी करना फिर से शुरू कर दिया है. जुलाई 2024 में हुए प्रदर्शनों के बाद यह सेवा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई थी.

इसकी घोषणा उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने Thursday को ढाका स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (इंडियन वीजा एप्लिकेशन सेंटर) के दौरे के दौरान की. यह केंद्र जमुना फ्यूचर पार्क में स्थित है.

एवाई/