ग्लोबल साउथ के लिए वेनेजुएला के साथ भारत का करीबी सहयोग बहुत जरूरी है : पीएम मोदी

New Delhi, 4 जून . India के Prime Minister Narendra Modi ने वेनेजुएला की कार्यवाहक President डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की. पीएम मोदी ने कहा कि लैटिन अमेरिका में एक अहम पार्टनर के तौर पर, वेनेजुएला के साथ हमारा करीबी सहयोग ग्लोबल साउथ के लिए बहुत जरूरी है.

पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “वेनेजुएला की कार्यवाहक President डेल्सी रोड्रिगेज से मिलकर खुशी हुई. हमने ऊर्जा, जरूरी मिनरल्स, तकनीकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच आपसी संपर्कों में अपने सहयोग को बढ़ाने पर काफी बातचीत की.”

उन्होंने आगे कहा कि लैटिन अमेरिका में एक अहम पार्टनर के तौर पर, वेनेजुएला के साथ हमारा करीबी सहयोग ग्लोबल साउथ के लिए बहुत जरूरी है. हम अपने देशों के लोगों के आपसी फायदे के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बैठक में विशेष रूप से ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य सेवाएं और ऑटोमोबाइल उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों पर मंथन हुआ. दोनों देशों ने इस बात पर भी जोर दिया कि आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को और मजबूत किया जाए, ताकि दोनों देशों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बातचीत के दौरान वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ. दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में दोनों देशों की भूमिका और सहयोग को मजबूत करना आवश्यक है.

बैठक में ‘ग्लोबल साउथ’ के हितों को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया. दोनों ने माना कि विकासशील देशों को एकजुट होकर आर्थिक स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा और विकास से जुड़े साझा लक्ष्यों पर काम करना चाहिए.

इससे पहले रोड्रिगेज India के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मिलीं. मुलाकात के बाद जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि वे New Delhi में डेल्सी रोड्रिगेज से मिलकर खुश हैं और भारत-वेनेजुएला रिश्तों को मजबूत करने के उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान की वह बहुत कद्र करते हैं.

रोड्रिगेज Wednesday को पांच दिन के India दौरे पर New Delhi पहुंची. दौरे का मकसद दोनों देशों के संबंधों को और गहरा करना है. विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा India और वेनेजुएला के रिश्तों को और मजबूत करेगी और दोनों देशों के बीच साझेदारी में नई गति लाएगी.

एबीएम