जिम्बाब्वे से भारतीय महिला टीम की भिड़ंत, इंडिया-ए और अंडर-19 टीमों का भी शेड्यूल जारी

New Delhi, 6 मई . भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया (सीनियर महिला), इंडिया ए (पुरुष और महिला) और इंडिया अंडर-19 (पुरुष और महिला) टीमों की आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए वेन्यू और मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान किया है.

बीसीसीआई की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत आगामी घरेलू सीजन में India कई मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की मेजबानी करेगा. इस शेड्यूल में कई फॉर्मेट के मुकाबलों की एक पूरी लाइन-अप शामिल है, जिसमें India आगामी घरेलू सीजन के दौरान ऑस्ट्रेलिया ए (मेंस और विमेंस), इंग्लैंड ए विमेंस, जिम्बाब्वे विमेंस, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 मेंस, इंग्लैंड अंडर-19 विमेंस और श्रीलंका अंडर-19 विमेंस टीमों की मेजबानी करेगा.

भारतीय महिला टीम अक्टूबर 2026 में जिम्बाब्वे महिला टीम की ‘व्हाइट-बॉल’ सीरीज की मेजबानी करेगी, जिसमें तीन टी20 और उतने ही वनडे मैच खेले जाएंगे. टी20 सीरीज रायपुर में खेली जाएगी, जबकि बड़ौदा वनडे मुकाबलों की मेजबानी करेगा.

India की पुरुष-ए टीम ऑस्ट्रेलिया-ए का सामना करेगी. इस सीरीज में दो ‘मल्टी-डे’ मैच और तीन ‘वन-डे’ मैच खेले जाएंगे. सभी मुकाबले सितंबर और अक्टूबर 2026 के बीच पुडुचेरी में आयोजित होंगे.

India की अंडर-19 पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की मेजबानी करेगी. पांच मुकाबलों के इस दौरे पर राजकोट में तीन ‘वन-डे’ मैच खेले जाएंगे. इसके बाद, राजकोट और Ahmedabad में क्रमशः दो ‘मल्टी-डे’ मैच आयोजित होंगे.

सितंबर 2026 में इंडिया-ए महिला टीम ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम की मेजबानी करेगी. इस ‘मल्टी-फॉर्मेट’ सीरीज में 3 टी20, 3 ‘वनडे’ मैच और 1 ‘मल्टी-डे’ मैच शामिल है. ये मुकाबले मोहाली और धर्मशाला में खेले जाएंगे.

सीजन में बाद में, इंडिया-ए महिला टीम इंग्लैंड-ए महिला टीम का सामना करेगी. इस ‘मल्टी-फॉर्मेट’ सीरीज के मैच पुणे और नवी Mumbai में खेले जाएंगे. भारतीय अंडर-19 महिला टीम नवंबर और दिसंबर 2026 में बड़ौदा और सूरत में 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड अंडर-19 महिला टीम की मेजबानी भी करेगी.

इस सीजन की शुरुआत में, टीम जून और जुलाई 2026 में चेन्नई और पुडुचेरी में श्रीलंका अंडर-19 महिला टीम के खिलाफ 6 मुकाबलों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी.

आरएसजी