भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया

Bhopal , 20 मई . भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने Wednesday को उद्धव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल साई सेंटर में सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हरा दिया.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले क्वार्टर की शुरुआत में ही ऑरोरा कोवासेविच (8’) के गोल से बढ़त बना ली. भारतीय टीम ने जल्द जवाब दिया और कप्तान स्वीटी कुजूर (13’) ने शुरुआती क्वार्टर खत्म होने से पहले पहला गोल कर टीम को बराबरी दिलाई.

दूसरे क्वार्टर में India की दीया (25’) ने गोल दागा. इस गोल से भारतीय टीम हाफटाइम तक 2-1 से आगे रही.

भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में नियंत्रण बनाए रखा और तीसरे क्वार्टर में प्रियंका मिंज (44’) के गोल से अपनी बढ़त 3-1 की कर ली. नौशीन नाज (50’) ने आखिरी क्वार्टर में एक और गोल किया और India की बढ़त 4-1 करते हुए जीत पक्की कर दी.

भारतीय टीम के लिए यह जीत बहुत अहम रही. इस जीत के बाद इस महीने के आखिर में जापान में शुरू होने वाले अंडर-18 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा.

हालांकि 4 मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-3 से जीत दर्ज की.

सीरीज के पहले मैच में India को 3-4 से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे मैच में भारतीय टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. तीसरे मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 1-2 से हराया था.

भारतीय टीम को निश्चित रूप से शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलयाई टीम को मैचों के दौरान मुश्किल में रखा. पहला और तीसरा मुकाबला बेहद कांटे वाला रहा. चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने पूरी तरह उन्नीस साबित किया और मैच 4-1 से जीत हासिल करते हुए सीरीज का समापन धमाकेदार अंदाज में किया.

पीएके