सेशेल्स स्वर्ण जयंती समारोह, भारतीय सैन्य दल, नौसेना के युद्धपोत रहे मौजूद

New Delhi, 29 जून . सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस (स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती) समारोह में India ने अपनी मजबूत सामरिक साझेदारी और गहरी मित्रता का प्रदर्शन किया है. समारोह में भारतीय सेना की असम रेजिमेंट, भारतीय नौसेना के मार्चिंग दल व नौसैनिक बैंड ने शानदार भागीदारी की.

वहीं, भारतीय नौसेना का युद्धपोत भी इस अवसर पर उपस्थित रहा. India के Prime Minister Narendra Modi इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का युद्धपोत आईएनएस तरकश 26 जून 2026 को ही दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के दौरान सेशेल्स की राजधानी पोर्ट विक्टोरिया पहुंच चुका था.

आईएनएस तरकश के साथ स्वदेश में निर्मित सर्वेक्षण पोत आईएनएस इक्षाक भी मौजूद रहा. दोनों पोतों ने राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मार्चिंग दल और नौसैनिक बैंड के साथ भाग लिया. भारतीय युद्धपोत सेशेल्स रक्षा बलों के साथ पेशेवर संवाद और सामुदायिक गतिविधियों में भी भाग ले रहे हैं. भारतीय नौसेना के अनुसार यह तैनाती समुद्री सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा तथा महासागर दृष्टिकोण के प्रति India की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है.

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारतीय सैन्य दलों और नौसैनिक जहाजों की भागीदारी विशेष संबंधों का सशक्त प्रतीक है. वहीं भारतीय सेना के असम रेजिमेंट के 32 सदस्यीय दल ने समारोह में मार्च किया. विदेशी मित्र देशों के राष्ट्रीय आयोजनों में भारतीय सैन्य दलों की भागीदारी आपसी विश्वास, सैन्य सहयोग और दीर्घकालिक रक्षा साझेदारी का प्रतीक मानी जाती है.

Prime Minister Narendra Modi ने भी इस अवसर पर कहा कि असम रेजिमेंट और भारतीय नौसेना के दलों की भागीदारी India और सेशेल्स के बीच स्थायी और मजबूत मित्रता का एक और प्रमाण है. समारोह के दौरान भारतीय सैन्य दलों ने परेड कर दोनों देशों के रक्षा संबंधों की मजबूती का संदेश दिया.

गौरतलब है कि India और सेशेल्स के बीच दशकों पुराने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जन-से-जन संबंध हैं. समय के साथ यह रिश्ता रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण, विकास परियोजनाओं और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने वाली एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदल चुका है.

अब India और सेशेल्स के बीच मजबूत होते रणनीतिक संबंधों का एक और महत्वपूर्ण उदाहरण 29 जून यानी Monday को देखने को मिला. Monday को सेशेल्स ने अपनी स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय दिवस समारोह आयोजित किया है. इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय सेना का मार्चिंग दल समारोह में शामिल हुआ.

गौरतलब है कि India और सेशेल्स के संबंध लंबे समय से मित्रता, सहयोग और विश्वास पर आधारित रहे हैं. समय के साथ दोनों देशों के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, विकास, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत हुआ है. इस विशेष समारोह में भारतीय सेना का 32 सदस्यीय मार्चिंग दल भाग लिया. सेना के मुताबिक मार्चिंग दल में असम रेजिमेंट के सैनिक शामिल हैं. दल का नेतृत्व कैप्टन आर्यन एच. देओलकर ने किया.

जीसीबी/एएस