
Bengaluru, 5 जुलाई . 24 सदस्यों वाली भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम Bengaluru के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेल्जियम के अपने एक्सपोजर टूर के लिए रवाना हुई. इस टूर के मुकाबले 7 से 17 जुलाई तक खेले जाने हैं.
नए हेड कोच फ्रेडरिक सोयेज के मार्गदर्शन में भारतीय जूनियर टीम एशिया कप और अन्य अहम इंटरनेशनल टूर्नामेंटों की तैयारियों के तहत यूरोप दौरे पर छह मैच खेलेगी. इस दौरे में India ऑस्ट्रिया और बेल्जियम के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेगा, जबकि जर्मनी और नीदरलैंड्स के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगा. इनमें से पांच मुकाबले बेल्जियम के वावरे स्थित बेल्फियस हॉकी एरिना में आयोजित होंगे, जबकि अंतिम मैच एंटवर्प के हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाएगा.
यह यूरोप दौरा कोच फ्रेडरिक सोयेज के नेतृत्व में भारतीय जूनियर टीम का पहला विदेशी दौरा होगा. इसके साथ ही, यह इस साल के अंत में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर एशिया कप की तैयारियों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरे के दौरान टीम को मजबूत यूरोपीय देशों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा, जिससे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर का अनुभव हासिल होगा. वहीं, कोचिंग स्टाफ को टीम के संयोजन और खेल की रणनीति को परखने तथा जूनियर एशिया कप से पहले अंतिम तैयारियों को मजबूत करने में मदद मिलेगी.
डिफेंडर अनमोल एक्का को एक्सपोजर टूर के लिए कप्तानी सौंपी गई है. गोलकीपिंग यूनिट में विवेक लाकड़ा और कुणाल तेवतिया शामिल हैं. डिफेंसिव लाइन में कप्तान अनमोल एक्का, रोहित कुल्लू, चिराग, रविंदर, प्रशांत बारला, संजीत तिर्की और वी. मणिमारन हैं.
मिडफील्ड में अदरोहित एक्का, हरपाल, जीतपाल, मुकेश टोप्पो, मन्नू मलिक और ऋतिक लाकड़ा होंगे. फॉरवर्ड लाइन में अजीत यादव, प्रभदीप सिंह, अर्जुन हरगुडे, आर्यन जेस, लवनूर सिंह, मोहम्मद कोनैन दाद और गुरुसेवक सिंह शामिल हैं. खास बात यह है कि टीम के चार सदस्य—अनमोल एक्का, अदरोहित एक्का, अजीत यादव और रोहित कुल्लू—उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थे जिसने एफआईएच मेंस जूनियर वर्ल्ड कप तमिलनाडु 2025 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
टीम:
गोलकीपर: विवेक लाकड़ा, कुणाल तेवतिया
डिफेंडर: अनमोल एक्का, रोहित कुल्लू, चिराग, रविंदर, प्रशांत बारला, संजीत तिर्की, वी. मणिमारन
मिडफील्डर: अदरोहित एक्का, हरपाल, जीतपाल, मुकेश टोप्पो, मन्नू मलिक, ऋतिक लाकड़ा
फॉरवर्ड: अजीत यादव, प्रभदीप सिंह, अर्जुन हरगुडे, आर्यन जेस, लवनूर सिंह, मोहम्मद कोनैन दाद, गुरुसेवक सिंह
–
एसएम/डीकेपी
Skip to content