
तेहरान, 24 जून . ईरान के मौजूदा हालातों के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने अपने देश के नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है. इसमें हाल के सुधारों के बावजूद भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है.
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने Wednesday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नई एडवाइजरी शेयर की. इसमें लिखा गया, “भारतीय दूतावास ईरान में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है. हाल के सकारात्मक घटनाक्रमों और कुल मिलाकर स्थिति में सुधार को देखते हुए दूतावास ईरान जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों के लिए यह संशोधित एडवाइजरी जारी कर रहा है.”
एडवाइजरी में कहा गया है, “हाल के सुधारों के बावजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगले आदेश तक ईरान की सभी गैर-आवश्यक यात्राओं से बचें.”
इसमें कहा गया है, “ईरान में वर्तमान में रह रहे भारतीय नागरिकों और साथ ही जिन्हें जरूरी काम से ईरान जाना पड़ सकता है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें, हर समय सतर्क रहें और हालात पर लगातार नजर रखें. उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे विश्वसनीय स्रोतों से स्थानीय घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रखें और स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन करें.”
भारतीय दूतावास ने कहा कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और ईरान आने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द तेहरान में भारतीय दूतावास के पास अपनी जानकारी दर्ज कराएं. उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपडेट और आगे जारी होने वाली किसी भी एडवाइजरी के लिए दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और social media प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से नजर रखें.
वहीं, भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किए हैं. एडवाइजरी में कहा गया, “भारतीय दूतावास की आपातकालीन संपर्क हेल्पलाइन नीचे दी गई हैं. मोबाइल नंबर:+989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359.”
–
डीसीएच/
Skip to content