स्लोवाकिया में भारतीय समुदाय ने कहा- पीएम मोदी का दौरा सकारात्मक संकेत

ब्रातिस्लावा, 13 जून . Prime Minister Narendra Modi के स्लोवाकिया के आधिकारिक दौरे से पहले भारतीय समुदाय ने बढ़ते मौकों के लिए अपनी उत्सुकता दिखाई और इस दौरे को एक सकारात्मक संकेत बताया.

स्लोवाकिया में लगभग 18 साल से रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्य अविनाश विजय कुमार ने को बताया, “यह हमारे लिए एक तरह का सौभाग्य और ऐतिहासिक पल है और हम बहुत खुश हैं कि पीएम Narendra Modi हमारे लिए कुछ समय निकाल रहे हैं. हमारे बहुत से लोग पहले से ही स्किल सेक्टर में काम कर रहे हैं, खासकर ऑटोमोबाइल और दूसरे सेक्टर में और भविष्य में यह और बढ़ेगा. यह बहुत अच्छा संकेत है. इससे भारतीयों के लिए और मौके बनेंगे.”

कुमार ने कहा, “हम (स्लोवाकिया में रहने वाले भारतीय) जहां भी जाते हैं, वहां हमारी अच्छी विजिबिलिटी होती है और हम अपने Prime Minister (मोदी) के शुक्रगुजार हैं क्योंकि उन्होंने यह किया. यह हमारे लिए गर्व का पल है.”

India में रहने वाले एक और सदस्य ने कहा, “हम (स्लोवाकिया में रहने वाले भारतीय) इस बात पर बहुत गर्व महसूस करते हैं कि उन्हें (पीएम मोदी) पूरी दुनिया में कितना सम्मान मिलता है.”

स्लोवाकिया के President पीटर पेलेग्रिनी ने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के बीच सहयोग के लिए नए अवसर के रास्ते खोलेगा.

President पीटर पेलेग्रिनी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi, मैं Monday को ब्रातिस्लावा में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं. आपकी ऐतिहासिक यात्रा New Delhi से हमारी अच्छी बातचीत को आगे बढ़ाएगी और स्लोवाकिया-India सहयोग के लिए नए मौके खोलेगी.”

विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने बताया कि वह 13 से 18 जून तक President इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर फ्रांस और Prime Minister रॉबर्ट फिको के बुलावे पर स्लोवाकिया का दौरा करेंगे.

इस साल फरवरी में फ्रांसीसी President मैक्रों India दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने एआई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की और दोनों देशों में सहयोग को गहरा करने पर चर्चा की.

डीकेपी