रोम में पीएम मोदी से मिलकर भावुक हुए भारतीय नागरिक, बोले- देश को हमेशा ऐसे प्रधानमंत्री मिलें

रोम, 20 मई . इटली यात्रा के दौरान Prime Minister Narendra Modi ने भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की है. इस पर भारतीय नागरिकों ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि India को उनके जैसे Prime Minister हमेशा मिलते रहें, जिससे देश विकास और कल्याण की राह पर चलता रहे.

सनातन धर्म संघ के सदस्य और एक भारतीय नागरिक ने कहा, “Prime Minister मोदी की उपस्थिति बहुत प्रभावशाली होती है. वे इटली आए हैं, जिन्हें देखकर हर भारतीय बहुत खुश है. आज India देश आगे बढ़ रहा है और इसी तरह लगातार आगे बढ़ता रहे.”

उन्होंने बताया कि वे लोग सनातन धर्म संघ से जुड़े हुए हैं और इटली में सनातन धर्म का प्रचार करते हैं. पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मंदिरों को लेकर बात हुई. भारतीय नागरिक ने आगे कहा, “हम यही प्रार्थना करते हैं कि हमारा सनातन धर्म बहुत ज्यादा आगे बढ़े. पिछली बार जब हमारी बातचीत हुई थी, उस समय इटली में 22 मंदिर थे, आज यहां लगभग 40 मंदिर हैं.”

उन्होंने यह भी बताया कि उनका संगठन इटली में सनातन का प्रचार करने के साथ इटली के बच्चों को संस्कृत पढ़ाते हैं, उन्हें योग सिखाते हैं और सनातन धर्म के बारे में जानकारी देते हैं.

भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा, “आज मुझे ऐसा लगा जैसे मैं भगवान से मिला हूं. यह दूसरी बार है जब मैं उनसे मिल रहा हूं और उनसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई.”

एक और भारतीय प्रवासी ने कहा, “मैं पहली बार पीएम मोदी से मिला हूं. उन्होंने मुझसे हाथ मिलाया. मुझे बहुत अच्छा लगा है.” वहीं, एक व्यक्ति ने कहा, “मैं मिलान में रहता हूं. वहां से ट्रेन के जरिए रोम आया हूं, ताकि पीएम मोदी से मिल सकूं. हम अपने Prime Minister को धन्यवाद देते हैं.”

इसी तरह, एक और भारतीय ने कहा, “पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई है. मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं. साथ ही प्रार्थना करता हूं कि India को उनके जैसे Prime Minister हमेशा मिलते रहें, जिससे देश विकास और कल्याण की राह पर चलता रहे.”

इटली यात्रा के दौरान इतालवी चित्रकार जियामपाओलो टोमासेटी ने Prime Minister मोदी को काशी के घाटों की एक पेंटिंग भेंट की. उन्होंने कहा, “मैंने उनसे (Prime Minister Narendra Modi से) कहा कि इस पेंटिंग का मकसद उन्हें यह दिखाना था कि एक इतालवी कलाकार की नजर में रंगीन India और उनके नजरिए के बीच एक सेतु मौजूद है. उन्होंने इसकी सराहना की. उन्होंने मुझसे पूछा कि इस पेंटिंग को बनाने में कितना समय लगा, तो मैंने जवाब दिया कि लगभग दो हफ्ते.”

वहीं, रोम में Prime Minister Narendra Modi का भारतीय समुदाय और इतालवी कलाकारों ने सांस्कृतिक स्वागत किया. इतालवी नर्तकों ने भरतनाट्यम, कथक और कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुत किए, जबकि संगीतकारों ने भारतीय शास्त्रीय वाद्ययंत्र बजाए.

डीसीएच/