वियना में भारतीय राजदूत शंभू कुमारन ने की ऑस्ट्रियाई सांसदों के साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा

वियना, 26 जून . India के ऑस्ट्रिया में राजदूत शंभू एस. कुमारन ने Friday को ऑस्ट्रियाई संसद के इंडिया फ्रेंडशिप ग्रुप के सदस्यों से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों पर चर्चा की.

वियना स्थित भारतीय दूतावास/स्थायी मिशन ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राजदूत शंभू एस. कुमारन ने ऑस्ट्रियाई संसद के इंडिया फ्रेंडशिप ग्रुप के सदस्यों से मुलाकात की. इस बैठक में ऑस्ट्रिया की नेशनल काउंसिल के ग्रुप सदस्य एलिजाबेथ गोट्ज (द ग्रीन्स की अध्यक्ष), मिस्टर हेराल्ड सर्वस (ओवीपी), मिस्टर एंड्रियास मिनिच (ओवीपी), डॉ. एक्सल कासेगर (एफपीओ), गेरहार्ड कानियाक (एफपीओ) और यानिक शेट्टी (एनईओएस) शामिल हुए.”

दूतावास ने बताया कि बैठक में India और ऑस्ट्रिया के बीच मजबूत होते रिश्तों और व्यापार, पर्यावरण संरक्षण (सस्टेनेबिलिटी), नई तकनीक, आवाजाही, सप्लाई चेन को मजबूत बनाने जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के मौकों पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा सुरक्षा और रक्षा, अंतरिक्ष और उभरती हुई तकनीकों जैसे नए क्षेत्रों में भी साथ काम करने की संभावनाओं पर बातचीत हुई.

ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर क्रिश्चियन स्टॉर्कर ने अप्रैल में India का दौरा किया था. यह उनका India का पहला आधिकारिक दौरा था. इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, निवेश और नई तकनीकों जैसे अहम क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करना था.

अपनी India यात्रा के दौरान स्टॉर्कर ने कहा था कि द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर India की भूमिका महत्वपूर्ण है और New Delhi की ‘आवाज का काफी असर है.’ उन्होंने कहा कि वह और Prime Minister Narendra Modi इस बात से सहमत हैं कि सभी संघर्षों का समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है.

Prime Minister Narendra Modi के साथ New Delhi में हुई संयुक्त प्रेस वार्ता में स्टॉर्कर ने कहा कि वह नियमों पर आधारित विश्व व्यवस्था का समर्थन करते हैं, न कि ऐसी दुनिया का जहां ‘ताकतवर की बात ही सही मानी जाए.’

उन्होंने अपनी India यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों के लिए एक ‘महत्वपूर्ण पड़ाव’ बताया. उन्होंने कहा, “मेरी यात्रा भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. मुझे खुशी है कि मैं 40 साल से ज्यादा समय बाद India आने वाला पहला ऑस्ट्रियाई संघीय चांसलर हूं. Prime Minister मोदी ने 2024 की गर्मियों में वियना का दौरा किया था. पिछले 75 साल से हमारे कूटनीतिक संबंध हैं और आज ये पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं. हम इस सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे.”

एवाई/