12 सालों में सबसे परिवर्तनकारी काल का साक्षी बना भारत, पीएम मोदी के नेतृत्व में बदली सोच: राजनाथ सिंह

New Delhi, 4 जुलाई . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Saturday को कहा कि पिछले 12 सालों में India सबसे परिवर्तनकारी काल का साक्षी बना है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India ने अपनी सोच बदली है. जब India की मानसिकता बदली, तो दुनिया ने भी India को देखने का अपना नजरिया बदल दिया है.

राजनाथ सिंह ने Saturday को ‘एनबीटी उत्सव 2026’ में हिस्सा लिया. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आज यह नहीं पूछा जाता कि ‘क्या India यह कर सकता है?’ अब पूछा जाता है कि ‘India कब तक यह कर लेगा’.”

रक्षा मंत्री ने बताया कि 2021 में Government ने India सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत की. उस समय बड़े-बड़े विशेषज्ञों के विश्लेषण छपे और बताया गया कि India सेमीकंडक्टर चिप नहीं बना सकता है. लेकिन हम अपने संकल्प से पीछे नहीं हटे. हमने पूरे देश में प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल के आधार पर सेमीकंडक्टर पार्क बनाए और पिछले साल हमने ‘मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप’ बनाने में सफलता हासिल कर ली है.

उन्होंने कहा कि 2014 में जब Government ने ‘मेक इन इंडिया’ की शुरुआत की तो विपक्ष ने इस पर भी सवाल उठाए. उन्होंने इसे ‘फेलियर’ तक कह दिया. लेकिन ‘मेक इन इंडिया’ आज सफलता के नए कीर्तिमान बना रहा है. रक्षा मंत्री ने बताया कि मोबाइल मैनुफैक्चरिंग पहले केवल 18000 करोड़ रुपए की वैल्यू की थी, जो आज 28 गुना बढ़कर 5.5 लाख करोड़ रुपए हो गई है. मोबाइल एक्सपोर्ट्स तो पहले नाम मात्र का था, जो करीब 163 गुना बढ़कर 2.6 लाख करोड़ तक पहुंच गया है.

राजनाथ सिंह ने बताया कि 2014 तक India 50 हजार करोड़ रुपए के आसपास के ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट करता था. आज India एक साल में एक लाख बीस हजार करोड़ रुपए के ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट कर रहा है. India ने सौ से अधिक देशों को इलेक्ट्रिक व्हीकल का एक्सपोर्ट शुरू किया है. आज India उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने स्वदेशी ‘हाई हॉर्सपावर लोकोमोटिव’ बनाया है. इतना ही नहीं, पहली बार दुनिया में इस इंजन को ब्रॉड-गेज ट्रैक पर सफलतापूर्वक संचालित करने का कीर्तिमान भी India ने स्थापित किया है.

रक्षा मंत्री ने बताया कि साल 2026 में India का डिफेंस प्रोडक्शन एक लाख 78 हजार करोड़ रुपए से पार हो चुका है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ‘मेड इन इंडिया’ डिफेंस प्लेटफॉर्म्स पर भरोसा मजबूत हुआ है. डिफेंस एक्सपोर्ट भी रिकॉर्ड 38 हजार करोड़ रुपए से ऊपर चला गया है.

इसी तरह, आर्टिकल-370, ‘मेड इन इंडिया 5जी’ और यूपीआई जैसी उपलब्धियों को गिनाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “पिछले एक दशक की सबसे बड़ी उपलब्धि सिर्फ यह नहीं है कि India ने क्या-क्या हासिल किया है. सबसे बड़ी उपलब्धि यह भी है कि India ने अपनी सोच बदली है. हमारी Government ने देश में काम करने की संस्कृति भी बदल दी है. एक समय था, जब परियोजनाओं का शिलान्यास तो हो जाता था, लेकिन वे वर्षों तक अटकी रहती थीं. लेकिन आज जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं.”

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि India की संस्कृति, ‘हमारी पहचान, हमारी एकता और हमारी राष्ट्रीय चेतना’ का आधार है. इसलिए हमने विकास के साथ-साथ अपनी सभ्यता, संस्कृति और विरासत को भी बहुत महत्व दिया है.

डीसीएच/