कॉमनवेल्थ गेम्स की शानदार मेजबानी करेगा भारत: गुरजीत कौर

Ahmedabad, 24 मई . Ahmedabad में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत चलाए जा रहे ‘संडे ऑफ साइकिल’ इवेंट के 75वें संस्करण में भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी गुरजीत कौर ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने लोगों को फिट रखने के लिए प्रेरित करने वाली Government की इस मुहिम की सराहना की.

गुरजीत ने इसके साथ ही कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि India कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की शानदार मेजबानी करने में सफल रहेगा. गुरजीत ने ‘ ’ के साथ बात करते हुए कहा, “Ahmedabad आकर बहुत अच्छा लग रहा है. फिट इंडिया के तहत ‘संडे ऑफ साइकिल’ मुहिम में बहुत सारे लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और युवाओं को भी यह काफी पसंद आ रहा है. मैं लोगों को यही कहूंगी कि आप हर Sunday को साइकिल चलाइए और अगर हो सके, तो रोज साइकिल चलाने की कोशिश कीजिए. देखकर काफी बढ़िया लगा कि लोग घरों से बाहर आकर इस मुहिम को सपोर्ट कर रहे हैं.”

गुरजीत ने India की मेजबानी में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 को लेकर बात करते हुए कहा, “कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन India में होना है, तो भारतीय खिलाड़ी जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं. मुझे पूरी उम्मीद है कि India में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन काफी शानदार रहेगा, क्योंकि खिलाड़ियों को काफी अच्छी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं.”

गुरजीत ने खिलाड़ियों और लोगों से अपील करते हुए कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान आने वाली टीमों को भी सपोर्ट करें और प्लेयर्स दमदार प्रदर्शन करके दिखाएं कि India भी बहुत कुछ कर सकता है.

गुरजीत के अलावा, संडे ऑन साइकिल इवेंट में निशानेबाजी में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग भी शामिल हुए. उन्होंने Government के इस मुहिम की तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि India की मेजबानी में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन यादगार रहेगा. गगन ने कहा कि Ahmedabad में कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर तैयारियों चल रही हैं और शहर को इस टूर्नामेंट के लिए हर तरह से तैयार किया जा रहा है. उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारियों में स्पोर्ट्स साइंस के महत्व पर भी जोर दिया. गगन ने कहा कि स्पोर्ट्स साइंस की मदद से खिलाड़ियों को अपने शरीर और खेल को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है और वह अपने गेम में सुधार भी कर पाते हैं.

एसएम/एएस