भारत बनाम जिम्बाब्वे: गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर यश ठाकुर, विदर्भ को जिता चुके रणजी ट्रॉफी

हरारे, 25 जुलाई . जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में तेज गेंदबाज यश ठाकुर को India की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. 27 वर्षीय खिलाड़ी को अशोक शर्मा की जगह अंतिम एकादश में मौका मिला है.

28 दिसंबर 1998 को कोलकाता में जन्मे यश ठाकुर घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं. अंडर-19 टीम में अपनी चमक बिखेर चुके यश ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के एक ही संस्करण में 15 विकेट हासिल किए हैं. यश ने विदर्भ के साथ 2024/25 में रणजी ट्रॉफी जीती थी. वे पिछले 12 महीनों से इंडिया ‘ए’ टीम का नियमित हिस्सा रहे हैं.

गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर यश ठाकुर डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हैं, जिन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 32 मैच खेले, जिसकी 57 पारियों में 27.66 की औसत के साथ 93 विकेट हासिल किए. वहीं, 57 लिस्ट-ए मुकाबलों में दाएं हाथ का यह गेंदबाज 90 विकेट अपने नाम कर चुका है. 74 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 110 शिकार हैं.

यश ठाकुर ने साल 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. Lucknow सुपरजायंट्स की तरफ से पहले सीजन 9 मुकाबलों में 13 सफलता मिलीं, जिसके बाद अगले सीजन में उन्होंने 10 मैच खेले और 11 विकेट निकाले. इसके बाद यश पंजाब किंग्स की टीम से जुड़े, जिसके लिए अगले दो सीजन में कुल 3 मैच खेले और इतने ही विकेट निकाले.

Saturday को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर India को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है. जिम्बाब्वे की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

तीन मैचों की सीरीज में India के पास 1-0 की बढ़त है. सीरीज का पहला मैच गंवा चुके जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने Saturday को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतने के बाद कहा, “शुरुआत में यह पिच थोड़ी ज्यादा मददगार होती है, इसलिए उम्मीद है कि हम शुरुआती विकेट ले पाएंगे और फिर देखेंगे कि बाद में बैटिंग ऑर्डर में क्या होता है. आज की पिच पहले मैच की तुलना में निश्चित रूप से बेहतर है, इसलिए हो सकता है कि यह उतनी अधिक मददगार न हो, लेकिन हम जानते हैं कि हरारे में, खासकर सर्दियों के दौरान, शुरुआत में थोड़ी मदद मिलती है और उम्मीद है कि हमारे तेज गेंदबाज शुरुआती विकेट ले पाएंगे. अगर वे ऐसा करते हैं, तो इससे उन्हें रोकने में हमें काफी मदद मिलेगी. हम उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं.”

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करने वाले थे. यह पिच थोड़ी अलग दिख रही है. उम्मीद है कि यह बल्लेबाजी के लिए शानदार पिच होगी. हम बस यही संदेश देते हैं कि वर्तमान में रहें; पल में जीना और अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलना जरूरी है.”

आरएसजी