भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

New Delhi, 28 जुलाई . बीसीसीआई ने Tuesday को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है. इस सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगी.

बीसीसीआई की ओर से जानकारी दी गई है कि जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ही उपलब्ध हो पाएंगे. जबकि वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी है.

अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है, सभी निगाहें उन पर ही टिकी हुई थीं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 नवंबर 2026 को आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला था. इसके बाद उनको वनडे टीम में भी जगह नहीं दी गई थी. लेकिन काफी लंबे इंतजार के बाद रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

वहीं, ऑफ स्पिनर सारांश जैन को पहली बार भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है. 33 वर्षीय सारांश घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 188 विकेट अपने नाम किया है. रेड बॉल मैच में उनके बल्ले से 2223 रन निकले हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक जड़ा है.

India और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 15-19 अगस्त के बीच गाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मुकाबला 23-27 अगस्त के बीच एसएससी क्रिकेट ग्राउंड (सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड) कोलंबो में खेला जाएगा.

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.

एसडी/एएस