
New Delhi, 9 अगस्त . India और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होनी है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल के कंधों पर टीम इंडिया के श्रीलंका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक मैच खेले हैं.
अर्जुन रणतुंगा : भारत-श्रीलंका के बीच हुए टेस्ट मुकाबलों में बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड अर्जुन रणतुंगा के नाम दर्ज है. उन्होंने India के खिलाफ श्रीलंका की ओर से कुल 13 टेस्ट मैच खेले. इन 13 टेस्ट मैचों में श्रीलंका को एक में भी जीत नसीब नहीं हुई. 13 मैचों में से श्रीलंका को 5 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 8 मुकाबले ड्रॉ रहे.
विराट कोहली: श्रीलंका के खिलाफ India की ओर से कप्तान के तौर पर सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ कुल 9 टेस्ट मुकाबलों में भारतीय टीम की अगुवाई की है. इस दौरान टीम को 6 मैचों में जीत मिली, जबकि सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.
मोहम्मद अजहरुद्दीन: India और श्रीलंका के बीच हुए टेस्ट मुकाबलों में बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में मोहम्मद अजहरुद्दीन तीसरे नंबर पर काबिज हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कुल 8 मुकाबलों में टीम इंडिया की कप्तानी की. इस दौरान India को 5 मैचों में जीत मिली, जबकि 3 का अंत ड्रॉ के रूप में हुआ.
एमएस धोनी: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में एमएस धोनी चौथे नंबर पर मौजूद हैं. धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 6 मुकाबलों में India की अगुवाई की. इस दौरान भारतीय टीम को 3 मैचों में जीत मिली, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे.
कपिल देव: India को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने श्रीलंका के खिलाफ बतौर कैप्टन कुल 6 मैचों में टीम की कप्तानी की. इस दौरान India ने 2 टेस्ट मैच जीते, तो एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर दुलीप मेंडिस ने भी कप्तान के तौर पर India के खिलाफ श्रीलंकाई टीम की 6 मैचों में अगुवाई की. कुमार संगाकारा ने India के खिलाफ 6 मैचों में कप्तानी का भार संभाला, लेकिन उनका रिकॉर्ड निराशाजनक रहा. श्रीलंका टीम को संगाकारा की कप्तानी में सिर्फ एक टेस्ट मैच में जीत मिली, जबकि 3 मुकाबलों में उन्हें India के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.
–
एसएम/
Skip to content