
New Delhi, 19 अगस्त . एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में Wednesday को भारतीय पुरुष टीम का सामना Pakistan से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स) के वैगनर स्टेडियम में खेला जाना है. हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम Pakistan के खिलाफ साल 2010 में किए गए प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आइए आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस मुकाबले में Pakistan के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं.
India की विश्व कप में Pakistan से आखिरी भिड़ंत साल 2010 में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने 4-1 से बाजी मारी थी. Wednesday को एक बार फिर भारतीय टीम अपने इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच कुल 183 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से India को 82 मैचों में जीत मिली है, जबकि Pakistan ने 69 मैच जीते हैं. India Pakistan के खिलाफ पिछले 10 साल से अजेय रहा है. टीम को आखिरी हार 2016 में मिली थी.
हरमनप्रीत सिंह: भारतीय टीम के कप्तान और ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह इस मुकाबले में Pakistan के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होंगे. हरमनप्रीत टूर्नामेंट में अब तक दो गोल कर चुके हैं. Pakistan के खिलाफ साल 2013 से India की ओर से सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी हरमनप्रीत के नाम ही है. अपनी आक्रामक कप्तानी और दमदार प्रदर्शन के बूते हरमनप्रीत अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं.
मनदीप सिंह: India के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी मनदीप सिंह से भी टीम को इस महामुकाबले में काफी उम्मीदें होंगी. मनदीप India की ओर से Pakistan के खिलाफ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं. इसके साथ ही वह India के अटैक को लीड करते हुए गोल करने के मौके बनाने में भी माहिर हैं.
मनप्रीत सिंह: India के लिए हॉकी में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड रखने वाले मनप्रीत सिंह को इस टीम की रीढ़ की हड्डी माना जाता है. स्टार मिडफील्डर India के लिए Pakistan के खिलाफ सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड बन सकता है. मनप्रीत गोल बनाने के साथ-साथ अटैक को लीड करते हुए अपने करियर में कई शानदार गोल भी दाग चुके हैं. उनका अनुभव यकीनन India के लिए काफी अहम होगा.
जुगराज सिंह: India के इस डिफेंडर को टीम के डिफेंस की जान माना जाता है. अपनी मजबूत तकनीक और स्किल्स के दम पर वह विपक्षी टीम के लिए India के डिफेंस को अभेद बनाने में अहम भूमिका निभाते आए हैं. इसके साथ ही उन्हें पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ भी माना जाता है. वह कई बार मुश्किल समय में पेनल्टी पर गोल दागकर India को जीत दिला चुके हैं.
हार्दिक सिंह: मैदान पर अपनी रफ्तार, बेहतरीन स्टिक वर्क और खेल की शानदार समझ के बूते स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह Pakistan के लिए इस मुकाबले में बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं. डिफेंस को मजबूती देने के साथ-साथ वह शानदार गोल करने की क्षमता भी रखते हैं. अपने अनुभव के दम पर हार्दिक किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं.
–
एसएम/एएस
Skip to content