
New Delhi, 12 जून . India और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के Himachal Pradesh क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. रोहित शर्मा को वनडे सीरीज में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है. रोहित पहले वनडे मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे.
दरअसल, धर्मशाला के मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ अगर रोहित शर्मा पहला वनडे मुकाबला खेलते हैं, तो वह India की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे. रोहित 37 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करेंगे, जो अभी मोहिंदर अमरनाथ के नाम दर्ज है. मोहिंदर ने 39 साल और 36 दिन की उम्र में अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला था. वहीं, Saturday (13 जून) को रोहित की उम्र 39 साल और 44 दिन होगी. ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो वनडे क्रिकेट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नीदरलैंड्स के नोलन क्लार्क रहे हैं, जिन्होंने एकदिवसीय मुकाबला 47 साल और 257 दिन की उम्र में खेला था.
रोहित ने आखिरी वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में खेली थी. तीन मुकाबलों की सीरीज में रोहित का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान से फैंस को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. 50 ओवर के फॉर्मेट में रोहित का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार रहा है.
3 मुकाबलों में रोहित 75 की औसत और 127 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ 150 रन बना चुके हैं. रोहित इस दौरान एक शतक भी लगा चुके हैं. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में रोहित पर अधिक जिम्मेदारी भी होगी. कोहली और हार्दिक इंजरी की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. विराट हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं, जबकि हार्दिक के बाएं पैर में निगल (हल्की चोट) है. विराट के स्थान पर यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है.
–
एसएम/एएस
Skip to content