भारत-यूके एफटीए 15 जुलाई से होगा लागू , कारोबारियों की मदद के लिए 1,000 सलाहकार नियुक्त होंगे : पीयूष गोयल

लंदन, 26 जून . वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Friday को बताया कि भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) का पूरा फायदा कारोबारियों तक पहुंचाने के लिए पूरे देश में 1,000 सलाहकार नियुक्त किए जाएंगे. साथ ही, व्यापार से जुड़े ऑनलाइन पोर्टल को भी बेहतर बनाया जाएगा.

यह समझौता 15 जुलाई से लागू होगा और इससे हर साल India और ब्रिटेन के बीच लगभग 25.5 बिलियन पाउंड का अतिरिक्त कारोबार होने की उम्मीद है.

कॉमर्स मिनिस्ट्री के एक बयान के अनुसार, Friday को लंदन में आयोजित 10वें वार्षिक यूके-इंडिया वीक के दौरान पीयूष गोयल ने कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि भारत-यूके कॉम्प्रिहेन्सिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (सीईटीए) के लागू होने से दोनों देशों के लिए कई नए मौके खुलेंगे.

इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) कैपिटल फ्रंटियर्स फोरम को संबोधित करते हुए मंत्री गोयल ने कहा कि India और ब्रिटेन की साझेदारी अब सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है. अब दोनों देश टेक्नोलॉजी, सॉवरेन एआई, महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भी साथ मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के आर्थिक रिश्ते और मजबूत हुए हैं.

India के उच्चायोग और एफआईसीसीआई की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री गोयल ने ब्रिटेन आए भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. उन्होंने बताया कि यह अब तक का सबसे बड़ा और सबसे अलग-अलग राज्यों से आया भारतीय व्यापारिक दल है. इसमें टियर-2 और टियर-3 शहरों की कई कंपनियां और पहली बार निर्यात करने वाले कारोबारी भी शामिल हैं.

मंत्री गोयल ने कहा कि इस समझौते से ब्रिटेन में काम करने वाले योग्य भारतीय पेशेवरों को बड़ा फायदा मिलेगा. उन्हें पांच साल तक सोशल सिक्योरिटी में योगदान देने से छूट मिलेगी. इससे बचाई गई रकम वे India में अपने टैक्स-फ्री और ब्याज मिलने वाले भविष्य निधि (पीएफ) खाते में जमा कर सकेंगे.

उन्होंने कहा कि India और ब्रिटेन के अलग-अलग राज्यों और शहरों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाना बहुत जरूरी है. उदाहरण के तौर पर उन्होंने बर्मिंघम-Gujarat और मैनचेस्टर-Maharashtra जैसी साझेदारियों का ज‍िक्र किया और कहा कि ये भविष्य में दोनों देशों के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी.

मंत्री गोयल ने कहा कि India इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है. उन्होंने कारोबारियों से कहा कि वे पूरे भरोसे के साथ ‘ब्रांड इंडिया’ को दुनिया के सामने पेश करें, देश की मैन्युफैक्चरिंग, सेवाओं और नवाचार की ताकत का फायदा उठाएं और ब्रिटेन की कंपनियों के साथ लंबे समय तक चलने वाली साझेदारियां बनाएं.

उन्होंने कहा कि भारत-यूके सीईटीए से भारतीय कंपनियों को नए बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलेगी, उनकी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, पेशेवरों की आवाजाही आसान होगी और सामान, सेवाओं और निवेश के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे.

मंत्री गोयल ने कहा कि आज India भरोसे, प्रतिभा, सबको साथ लेकर चलने वाले विकास और स्थिर माहौल की पहचान बन चुका है. उन्होंने कहा कि India दुनिया भर के देशों और कंपनियों के साथ मिलकर काम करने के लिए शानदार अवसर देता है. उन्होंने कारोबारियों से अपील की कि वे India की लगातार बढ़ती अर्थव्यवस्था और दुनिया में बढ़ती भूमिका से मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाएं.

उन्होंने यह भी कहा कि India और ब्रिटेन की साझेदारी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने भारतीय कारोबारियों से कहा कि वे शुरुआत से ही इन मौकों का फायदा उठाएं, अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को अपनाएं, दुनियाभर में ‘ब्रांड इंडिया’ को मजबूत करें और ब्रिटेन के साथ व्यापार और निवेश के रिश्तों को और मजबूत बनाएं. साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग देश के लंबे समय के आर्थिक विकास के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

एवाई/