
New Delhi, 1 मई . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Friday को कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) व्यापार को तेजी से बढ़ा रहा है और भारतीय व्यवसायों के लिए नए अवसर खोल रहा है.
इस समझौते के लागू होने के चार साल बाद India और संयुक्त अरब अमीरात के बीच आर्थिक संबंध कई क्षेत्रों में काफी मजबूत हुए हैं.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गोयल ने कहा कि इस समझौते ने भारतीय किसानों, एमएसएमई और अन्य कारोबारों के लिए बड़े बदलाव वाले अवसर पैदा किए हैं.
उन्होंने कहा, “चार साल पहले जब भारत-यूएई सीईपीए लागू हुआ, तब इसने किसानों, एमएसएमई और व्यवसायों के लिए नए और बड़े अवसर पैदा किए.”
Union Minister ने बताया कि दोनों देशों के बीच वस्तु व्यापार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है, जो इस समझौते के बाद तेजी से बढ़ोतरी को दर्शाता है. वहीं, सेवाओं का व्यापार भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे भारतीय कंपनियों को नए बाजार मिल रहे हैं और उनकी कमाई के अवसर बढ़ रहे हैं.
गोयल ने कहा, “द्विपक्षीय व्यापारिक वस्तुओं का व्यापार मजबूती से बढ़ा है और 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर गया है, वहीं सेवाओं का व्यापार भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे नए बाजार और ज्यादा लाभ मिल रहा है.”
उन्होंने बताया कि रत्न और आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि जैसे क्षेत्रों में तेजी से विस्तार हो रहा है. साथ ही यूएई से India में विदेशी निवेश (एफडीआई) और India के विदेशी निवेश भी बढ़ रहे हैं, जो दोनों देशों के मजबूत होते आर्थिक संबंधों को दिखाते हैं.
मंत्री ने आगे कहा कि इन क्षेत्रों में हुई प्रगति का सीधा फायदा निर्यातकों और कारोबारियों को मिल रहा है, जिससे वैश्विक व्यापार में India की स्थिति मजबूत हो रही है.
गोयल ने यह भी कहा कि यूएई से India में बढ़ता निवेश और भारतीय कंपनियों का विदेशों में बढ़ता निवेश दोनों देशों के गहरे होते आर्थिक रिश्तों को दर्शाता है.
इस बीच, उन्होंने बताया कि आज ही उन्होंने यूके के व्यापार मंत्री पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की, जिसमें व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा हुई.
दोनों नेताओं ने भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) का पूरा लाभ उठाने के तरीकों पर भी बातचीत की, जिसकी जानकारी मंत्री ने social media एक्स पर दी.
–
डीबीपी
Skip to content