
दिल्ली, 10 जून . पीएम Narendra Modi के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले चुने हुए Prime Minister बनने पर एनडीए नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. नेताओं ने मोदी Government के 12 वर्षों के कार्यकाल को सुशासन, विकास, गरीब कल्याण, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तीकरण और वैश्विक मंच पर India की बढ़ती प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए इसे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.
पीएम मोदी के India के सबसे लंबे समय तक Prime Minister रहने पर BJP MP स्वाति मालीवाल ने से बातचीत में कहा “आज Prime Minister Narendra Modi ने एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है, जिसे इस देश में दशकों और सदियों तक याद रखा जाएगा. उन्होंने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए हैं और देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेताओं में से एक बन गए हैं. Prime Minister ने पिछले 12 सालों में ऐसे बड़े-बड़े काम करके दिखाए हैं, जो देश में पहले कभी नहीं हुआ था. दुश्मन के घर में घुसकर मारना, धारा 370 हटाना, महिलाओं का उत्थान, सड़कों का विकास, घर-घर शौचालय और गरीबों के लिए घर बनाया है, जो पहले कभी नहीं हुआ था. Prime Minister Narendra Modi ने जिस तरह विश्व में India का प्रतिनिधित्व किया है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ. मैंने पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए पूजा-अर्चना की है. मैं चाहती हूं कि देश ऐसे ही आगे तरक्की करता रहे.”
Odisha के पुरी में Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “जब Prime Minister Narendra Modi जनता के आशीर्वाद से Prime Minister बने तो उन्होंने लाल किले की प्राचीर से उन्होंने स्वच्छ India मिशन के बारे में बात की. आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो यह अभियान बहुत सफल रहा है. बच्चे भी इस अभियान से जुड़ गए हैं और लोगों को सफाई के बारे में जागरूक करते रहते हैं. इसी कड़ी में पुरी में सफाई अभियान चलाया गया है.”
दिल्ली में Union Minister जितेंद्र सिंह ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने अपने कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं. यह किसी भी चुने हुए Prime Minister का सबसे लंबा कार्यकाल है और यह अभी भी जारी है. पिछले 12 वर्षों में दुनियाभर में India का सम्मान और पहचान काफी बढ़ी है. आज, वैश्विक मंच पर India को एक अलग नजरिए से देखा जाता है और उसे सम्मान और गरिमा के साथ देखा जाता है. India अब देशों के बीच अग्रणी भूमिका निभाने की स्थिति में है.”
Himachal Pradesh के ऊना में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “140 करोड़ भारतीयों की ओर से Prime Minister Narendra Modi को देश के नेतृत्व के लिए दिल से बधाई और आभार. पिछले 12 वर्षों में उन्होंने India को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और जवाबदेही व अच्छे प्रशासन पर केंद्रित शासन व्यवस्था दी है.”
कर्नाटक के मैसूरु में सांसद यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार ने कहा, “देश के लिए पीएम Narendra Modi की सेवा बेमिसाल रही है और उनके योगदान से समाज के सभी वर्गों के भारतीयों का जीवन सीधे तौर पर बेहतर हो रहा है.”
Patna में जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “जनता से मिले जनादेश के अनुसार काम करने का मौका मिलता है. Prime Minister Narendra Modi का कार्यकाल अब नेहरू से भी लंबा हो गया है. स्वाभाविक रूप से वह एनडीए गठबंधन का नेतृत्व करते हैं और संसदीय दल के नेता हैं. यह पूरा दौर जनता से मिले जनादेश पर आधारित है और मतदाताओं की इच्छा को दर्शाता है.”
BJP MP बांसुरी स्वराज ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi द्वारा सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए Prime Minister के तौर पर बनाए गए 4,399 दिनों का रिकॉर्ड, सेवा, सुशासन और दृढ़ संकल्प का रिकॉर्ड है. इस उपलब्धि का श्रेय India के 140 करोड़ नागरिकों और देश के नेतृत्व को जाता है. अपने 12 साल के कार्यकाल के दौरान Prime Minister Narendra Modi ने यह सुनिश्चित किया है कि 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला जाए.”
Patna में बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा, “दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और India के सबसे सफल Prime Minister ने 12 साल का शानदार कार्यकाल पूरा किया है. पूरी दुनिया में India का नाम गूंज रहा है और पूरे देश को गर्व है कि हमारे नेता Narendra Modi ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और सबसे लंबे समय तक Prime Minister रहने वाले नेता बन गए हैं.”
भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज Narendra Modi जवाहरलाल नेहरू का कार्यकाल पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए Prime Minister बन गए हैं. देश भर में 140 करोड़ लोग अपने-अपने देवी-देवताओं से Prime Minister की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सेवा के प्रति उनके निरंतर समर्पण के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.”
Gujarat के जामनगर में विधायक दिव्येश अकबरी ने कहा, “चुने हुए Prime Minister Narendra Modi ने 10 जून 2026 तक अपने पद पर 3,499 दिन पूरे कर लिए हैं और India के सबसे लंबे समय तक Prime Minister रहने वाले नेता के तौर पर इतिहास में अपनी जगह बना ली है. इस उपलब्धि के साथ-साथ 2014 से 2026 तक देश की 12 साल की विकास यात्रा का भी जश्न मनाया जा रहा है.”
Gujarat की मंत्री रिवाबा जडेजा ने कहा, “जामनगर में भारतीय जनता पार्टी की टीम की ओर से मैं Prime Minister को दिल से बधाई देती हूं और उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं. इन 12 वर्षों में उनके कार्यकाल में जन-भागीदारी पर केंद्रित कई पहल शामिल रही हैं. इनमें से एक प्रमुख पहल ‘स्वच्छता अभियान’ है. आज जामनगर शहर में सभी भाजपा पार्षदों और पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान शुरू किया.”
उत्तर प्रदेश के गोंडा में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली Government के Prime Minister का 12 साल का कार्यकाल पूरा करना अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इसलिए मैं Prime Minister मोदी और Government को बधाई देना चाहता हूं.”
–
ओपी/
Skip to content