भारत ने वांटेड अभय राणा के प्रत्यर्पण में सहयोग के लिए पुर्तगाल को दिया धन्यवाद

लिस्बन, 9 मई India ने Saturday को पुर्तगाल Government और उसकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को वांछित भगोड़े अभय राणा को सफलतापूर्वक India प्रत्यर्पित करने में उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समन्वय से अभय उर्फ ​​अभय राणा का पुर्तगाल से India में सफलतापूर्वक प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया.

लिस्बन स्थित भारतीय दूतावास ने भी प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुर्तगाली अधिकारियों को धन्यवाद दिया.

भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “अभय राणा पर कई गंभीर अपराधों के आरोप हैं और अब उन पर भारतीय अदालतों में मुकदमा चलेगा. यह प्रत्यर्पण India और पुर्तगाल के बीच द्विपक्षीय प्रत्यर्पण समझौते के तहत, इंटरपोल रेड नोटिस जारी होने के बाद किया गया.”

बयान में कहा गया, “अभय राणा की वापसी, India Government के उन निरंतर प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिनके तहत विभिन्न विदेशी देशों में रह रहे भगोड़ों को प्रत्यर्पित करने की कोशिशें जारी हैं. इस अभियान की सफलता विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, Haryana Police, लिस्बन स्थित भारतीय दूतावास और पुर्तगाल की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सक्रिय और निरंतर समन्वय के कारण संभव हो पाई.”

सीबीआई के अनुसार, अभय राणा के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी था. वह Haryana Police द्वारा राज्य में दर्ज कई आपराधिक मामलों में वांछित था. उस पर लगाए गए आरोपों में जबरन वसूली, आपराधिक धमकी, संगठित अपराध सिंडिकेट चलाना, हत्या का प्रयास और जान से मारने की धमकी देना शामिल है.

जांचकर्ताओं ने खुलासा किया कि Haryana के करनाल जिले में दर्ज एक मामले में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर social media प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्थानीय व्यापारियों को धमकाया और उनसे फिरौती की मांग की. जिन लोगों ने इन मांगों को पूरा नहीं किया, उन पर कथित तौर पर सिंडिकेट के सदस्यों द्वारा हमला किया गया.

जांच पूरी होने के बाद, आरोपी के खिलाफ सक्षम अदालत में आरोप पत्र (चार्जशीट) दायर किया गया.

Haryana Police के अनुरोध पर राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (एनसीबी)-New Delhi ने आरोपी के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी करवाया. जब पुर्तगाली अधिकारियों ने आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया, तब India ने उसके प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक अनुरोध प्रस्तुत किया.

उचित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद, पुर्तगाली अधिकारियों ने आरोपी को India प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी. इसके बाद Haryana Police की एक एस्कॉर्ट टीम पुर्तगाल गई, जहां आरोपी को औपचारिक रूप से भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया. आरोपी के साथ यह टीम Saturday को New Delhi स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची.

India में इंटरपोल के लिए ‘नेशनल सेंट्रल ब्यूरो’ के तौर पर सीबीआई इंटरपोल चैनलों के माध्यम से सहायता के लिए ‘भारतपोल’ के जरिए India की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है. पिछले कुछ वर्षों में, इंटरपोल चैनलों के माध्यम से किए गए समन्वय की बदौलत 160 से अधिक वांछित अपराधियों को सफलतापूर्वक India वापस लाया गया है.

डीएससी