
New Delhi, 28 अप्रैल . India ने माली आतंकी हमलों का शिकार हुए रक्षा मंत्री और पूर्व सैनिक मामलों के मंत्री जनरल सादियो कामारा के निधन पर शोक व्यक्त किया. देश के विभिन्न हिस्सों में जारी हमलों को India ने अस्वीकार्य बताया है.
विदेश विभाग ने एक बयान जारी किया. जिसमें लिखा गया कि India माली में कई जगहों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता है. हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में माली की Government और वहां की जनता के साथ अपनी एकजुटता दर्शाते हैं.
इसमें आगे लिखा गया, “हम इस आतंकवादी हमले में माली के रक्षा और पूर्व सैनिक (वेटरन) मामलों के मंत्री, जनरल सादियो कामारा के निधन पर भी अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं. India आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से निपटने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराता है, और इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों का समर्थन करता है.”
Saturday को ही माली Government की ओर से एक बयान जारी कर आतंकी हमले की जानकारी दी गई थी. Government ने बताया था कि राजधानी बमाको के पास स्थित गैरीसन टाउन काटी समेत कई सैन्य ठिकानों और इलाकों पर आतंकी हमले हुए.
इन हमलों में देश के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की उनके घर पर हुए हमले में मौत हो गई. हमले में उनकी दूसरी पत्नी भी मारी गईं.
Saturday को आतंकियों ने देश के कई शहरों में एक साथ हमले किए थे, जिसमें 16 लोग घायल हो गए थे. सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने Government के हवाले से बताया कि Saturday शाम को हमले काटी, सेवारे, गाओ, किदाल और राजधानी बमाको समेत कई जगहों पर हुए.
घायलों में आम नागरिक और सैन्यकर्मी शामिल थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Government ने कहा कि नुकसान ज्यादा नहीं हुआ है. माली में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों से सतर्क रहने की अपील की थी.
आतंकी हमले के अगले दिन यानी Sunday को माली की सेना ने पश्चिमी इलाके कूलिकोरो में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है. यह जानकारी Sunday को जारी एक बयान के हवाले से सिन्हुआ ने दी.
सेना के जनरल स्टाफ के मुताबिक, Saturday को हुए आतंकी हमलों के बाद तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान सेना के एयर सिस्टम ने कोलोकानी इलाके के पश्चिम में एक ठिकाने की ओर बढ़ रहे मोटरसाइकिलों के काफिले को देखा.
इसके बाद एयर स्ट्राइक की गई, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए और उनका सामान भी नष्ट कर दिया गया.
–
केआर/
Skip to content