कश्मीर और सिंधु जल संधि दुष्प्रचार पर भारत की दो टूक, अंतरराष्ट्रीय मंचों का गलत इस्तेमाल बंद करे पाकिस्तान

New Delhi, 23 जुलाई . India ने Thursday को मनीला में आयोजित ‘आसियान’ के 33वीं रीजनल फोरम बैठक में Pakistan के उप Prime Minister और विदेश मंत्री इशाक डार की ओर से कश्मीर और सिंधु जल संधि (आईडब्‍ल्‍यूटी) को लेकर दिए गए बयानों को ‘बेबुनियाद और अनुचित’ बताया.

India ने कहा कि ये Pakistan की ओर से अपने अंदरूनी संकट से ध्यान भटकाने और आतंकवादी संगठनों को पनाह देने में अपनी भूमिका छिपाने की एक और नाकाम कोशिश है.

New Delhi ने कहा कि Pakistan ने एक बार फिर एक अंतरराष्ट्रीय मंच का गलत इस्तेमाल करते हुए झूठी बातें फैलाने और अपने पक्ष में गलत जानकारी पेश करने की कोशिश की है.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने डार के बयानों पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “India Pakistan के उप Prime Minister और विदेश मंत्री की ओर से दिए गए बेबुनियाद और अनुचित बयानों को पूरी तरह खारिज करता है. यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि Pakistan ने एक बार फिर बहुपक्षीय मंच का गलत इस्तेमाल किया है, ताकि झूठ फैलाया जा सके, सरकारी स्तर पर गलत जानकारी फैलाई जा सके और सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के अपने लंबे रिकॉर्ड से ध्यान हटाया जा सके.”

India ने फिर साफ किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश ‘हमेशा से India का अभिन्न और अटूट हिस्सा रहे हैं, हैं और रहेंगे.’ India ने कहा कि इस मुद्दे पर टिप्पणी करने का Pakistan को कोई अधिकार नहीं है.

सिंधु जल संधि को लेकर India ने कहा कि उसका रुख पहले जैसा ही है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि Pakistan की ओर से लगातार सीमा पार आतंकवाद को समर्थन दिए जाने, जिसमें पहलगाम में हुआ भयानक हमला भी शामिल है, के जवाब में सिंधु जल संधि को फिलहाल रोक दिया गया है.

India ने कहा कि यह संधि तब तक रुकी रहेगी, जब तक Pakistan भरोसेमंद और स्थायी तरीके से सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता.

India ने कहा कि पड़ोसी देशों पर आरोप लगाने और अंतरराष्ट्रीय मंचों का गलत इस्तेमाल करने के बजाय Pakistan को अपने देश में मौजूद आतंकवादी ढांचे को खत्म करने और अपने अंदरूनी हालात सुधारने पर ध्यान देना चाहिए.

प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि India Pakistan की ओर से लगातार फैलाई जा रही सरकारी स्तर की गलत सूचनाओं की कड़ी निंदा करता है. उन्होंने कहा कि Pakistan अक्सर धार्मिक शब्दों का इस्तेमाल करके, जैसे ‘फितना अल-हिंदुस्तान’, अपनी बात को सही साबित करने की कोशिश करता है.

India ने इसे Pakistan Government की ओर से अपने अंदरूनी संकट और वैश्विक आतंकवादी नेटवर्क को पनाह देने में अपनी भूमिका से ध्यान हटाने की एक बेकार कोशिश बताया.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मनीला में पिछले दो दिनों के दौरान आसियान-India बैठक, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और आसियान रीजनल फोरम जैसी विदेश मंत्री स्तर की बैठकों में हिस्सा लिया.

एवाई/डीकेपी