
New Delhi, 11 जून India ने पड़ोसी देश मालदीव को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत करने में सहयोग देने के लिए 20,000 खसरा वैक्सीन डोज और लगभग 3 टन चिकित्सा सामग्री की खेप भेजी है. यह सहायता मालदीव में बढ़ते खसरे के मामलों के बीच दी गई है. विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी.
जारी बयान के मुताबिक India Government की ये सोच है कि यह समय पर दी गई मदद मालदीव Government के टीकाकरण अभियान को मजबूत करने और खसरे के बढ़ते मामलों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. साथ ही, इससे देश की स्वास्थ्य प्रतिक्रिया क्षमता को भी मजबूती मिलेगी.
इसमें आगे कहा गया कि, यह सहायता मालदीव में बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान और वहां के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भेजी गई है. India ने भरोसा जताया कि यह सहयोग बीमारी के प्रसार को रोकने और टीकाकरण कवरेज बढ़ाने में मदद करेगा.
India ने दोहराया कि मालदीव उसकी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘विजन महासागर’ के तहत विशेष महत्व रखता है. दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंध लंबे समय से मजबूत रहे हैं.
India ने स्वयं को एक विश्वसनीय “फर्स्ट रिस्पॉन्डर” बताते हुए कहा कि वह संकट या आवश्यकता के समय अपने पड़ोसी देशों के साथ खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी भावना के तहत India मालदीव Government के साथ साझा प्राथमिकताओं पर मिलकर काम करता रहेगा.
मालदीव की हेल्थ प्रोटेक्शन एजेंसी (एचपीए) ने 13 मई को मालदीव में खसरे के दोबारा दस्तक देने की जानकारी दी थी. इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण के स्रोत और संभावित प्रसार का पता लगाने के लिए जांच शुरू की. खसरे से निपटने के लिए, एचपीए ने टीकाकरण अभियान शुरू किया. पिछले हफ्ते चार नए मामले सामने आने के बाद इस वर्ष दर्ज कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है.
हाल के वर्षों में India ने मालदीव को स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और आपदा राहत सहित कई क्षेत्रों में सहायता प्रदान की है.
–
केआर/
Skip to content