भारत ने नाउरू को दी स्वास्थ्य सहायता, जेनेरिक दवाइयां और मेडिकल सामग्री की भेंट

कैनबरा, 2 जुलाई . India ने Thursday को ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में माइक्रोनेशिया क्षेत्र में स्थित छोटे द्वीपीय देश नाउरू को Prime Minister भारतीय जनऔषधि परियोजना (जन औषधि) के तहत उपलब्ध जेनेरिक दवाइयों और चिकित्सा सामग्री की खेप भेंट की.

कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “India को नाउरू को जन औषधि की जेनेरिक दवाइयों और चिकित्सा सामग्री की सहायता प्रदान करने पर गर्व है. यह प्रशांत क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के तहत हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है.”

उच्चायोग ने कहा, “यह मदद नाउरू के साथ हमारी लंबे समय से चली आ रही दोस्ती और साझेदारी को दर्शाती है. साथ ही यह ग्लोबल साउथ के प्रति India की मजबूत प्रतिबद्धता को भी दिखाती है, जिसके तहत सस्ती और अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है और भरोसेमंद और आपसी हितों पर आधारित साझेदारी के जरिए विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है.”

भारत, नाउरू के विकास में एक अहम साझेदार रहा है और वहां India की मदद की काफी सराहना होती है. 1960 के दशक की शुरुआत में India ने संयुक्त राष्ट्र में नाउरू की आजादी का समर्थन करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे उस समय सोवियत संघ (यूएसएसआर) का भी समर्थन मिला था. इसी वजह से नाउरू India के प्रति खास सम्मान रखता है.

पिछले साल नवंबर में कैनबरा में India के उच्चायुक्त ने नाउरू के President से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि India नाउरू के विकास में हर संभव सहयोग देने और अलग-अलग क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

अगस्त 2025 में India और नाउरू ने ‘साइकिलिंग फॉर ए स्ट्रॉन्गर नाउरू’ परियोजना को लागू करने के लिए एक समझौता (एमओयू) भी किया था.

‘साइकिलिंग फॉर ए स्ट्रॉन्गर नाउरू-खिलाड़ियों को तैयार करना और साइकिलिंग के जरिए बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देना’ नाम की इस परियोजना को India की ओर से दी गई अनुदान सहायता से लागू किया जा रहा है. इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में India और नाउरू के बीच सहयोग और मजबूत हुआ है.

पिछले साल India ने नाउरू के लोगों को सौर ऊर्जा से जुड़े उपकरण और आजीविका से जुड़ी सामग्री भी भेंट की थी, जिससे दोनों देशों के बीच विकास सहयोग और मजबूत हुआ.

भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर लिखा था, “India Government की ओर से बेयरफुट कॉलेज ने सोलर होम लाइटिंग सिस्टम लगाने और उनकी देखभाल करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया. यह India और नाउरू के बीच मजबूत विकास साझेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है.”

एवाई/