
New Delhi, 10 अगस्त . India Government ने ई-वीजा धारक विदेशी नागरिकों के लिए India में प्रवेश को और अधिक आसान बनाने के उद्देश्य से 11 नए अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स को अधिसूचित किया है. इनमें 9 नए लैंड पोर्ट्स और 2 नए हवाई अड्डे शामिल हैं. इस फैसले के बाद ई-वीजा धारकों के प्रवेश के लिए उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स की कुल संख्या बढ़कर 88 हो गई है.
केंद्र Government ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में पिछले कुछ वर्षों में वीजा व्यवस्था को अधिक उदार, सरल और तकनीक आधारित बनाया गया है. इसका उद्देश्य वैध विदेशी यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ देश की आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूत करना है.
नई व्यवस्था के तहत अब ई-वीजा धारक विदेशी नागरिक 37 हवाई अड्डों, 38 बंदरगाहों और 13 लैंड पोर्ट्स के माध्यम से India में प्रवेश कर सकेंगे. हाल ही में शामिल किए गए हवाई अड्डों में Bhopal और तिरुपति शामिल हैं जबकि नए लैंड पोर्ट्स में अगरतला, दर्रांगा, गेड़े, घोजाडांगा, हरिदासपुर, जयगांव, डावकी, मोरेह और अटारी (रोड) शामिल हैं.
Government का कहना है कि नए पोर्ट्स के जुड़ने से ई-वीजा व्यवस्था की उपयोगिता और आकर्षण और बढ़ेगा. वर्तमान में India लगभग 95 प्रतिशत ई-वीजा आवेदनों का निपटारा 72 घंटे से भी कम समय में कर देता है, जिससे विदेशी यात्रियों को तेजी से यात्रा अनुमति मिल रही है.
India में ई-वीजा सुविधा की शुरुआत वर्ष 2014 में 43 देशों के नागरिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ईटीए) के साथ की गई थी. अब यह सुविधा बढ़कर 172 देशों के नागरिकों तक पहुंच चुकी है. Government के अनुसार, वर्तमान में जारी किए जाने वाले कुल वीजा में लगभग 78 प्रतिशत हिस्सेदारी ई-वीजा की है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है.
ई-वीजा सुविधा फिलहाल 17 विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध है. इनमें पर्यटक, व्यवसाय, चिकित्सा, छात्र, ट्रांजिट, पर्वतारोहण और क्रूज यात्रियों के लिए समूह विजिटर वीजा जैसी श्रेणियां शामिल हैं.
Government का मानना है कि नई व्यवस्था से पर्यटन, व्यापार, चिकित्सा यात्रा और अंतरराष्ट्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, विदेशी यात्रियों को India आने के लिए अधिक विकल्प और बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे देश की वैश्विक पर्यटन और निवेश क्षमता को भी मजबूती मिलेगी.
–
एएमटी/पीएम
Skip to content