नई दिल्ली में भारत-नॉर्वे व्यापार वार्ता, ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और निवेश सहयोग बढ़ाने पर जोर

New Delhi, 17 अप्रैल . New Delhi में तीसरे भारत-नॉर्वे ट्रेड और इन्वेस्टमेंट डायलॉग में दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई. इस बैठक में आर्थिक परिदृश्य, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के अवसरों की समीक्षा के साथ-साथ ऊर्जा, समुद्री उद्योग और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया.

India में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया, ”ट्रेड और इन्वेस्टमेंट पर तीसरे इंडिया-नॉर्वे डायलॉग की सह-अध्यक्षता नीना रोर और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में संयुक्त सचिव आईएफएस मोहित यादव ने की. इस सेशन में इकोनॉमिक आउटलुक, बाइलेटरल ट्रेड और इन्वेस्टमेंट के मौकों और हमारे कमिटमेंट की समीक्षा की गई.”

उन्‍होंने कहा क‍ि यह ऊर्जा, समुद्री उद्योग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग पर चर्चा करने और जानकारी साझा करने के लिए तथा नॉर्वे-India व्यापार और निवेश को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है.

आईएफएस मोहित यादव ने भी social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया, ”New Delhi में नीना क्रिस्टीन रोर के साथ सह-अध्यक्षता में तीसरे इंडिया-नॉर्वे डायलॉग ट्रेड और इन्वेस्टमेंट में बेहतरीन चर्चाएं हुईं. इंड‍िया ईएफटीए टीईपीए की नींव पर आगे बढ़ते हुए, हमने ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, समुद्री क्षेत्र, फार्मा, एमएसएमई और कौशल विकास में मजबूत सहयोग पर चर्चा की. हम गहरे व्यापार, निवेश और साझा समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

म‍िड‍िल ईस्‍ट तनाव के हालातों के चलते India का यह बड़ा कदम है. India वैश्‍व‍िक संकट के समय तमाम देशों के साथ अपने संबंध बे‍हतर कर रहा है. वैश्‍व‍िक संकट के लंबे संघर्ष के बाद इजरायल-लेबनान सीजफायर के दौरान अब ईरान ने भी बड़ा फैसला लेते हुए होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोल द‍िया है.

होर्मुज स्ट्रेट खुलने से अब सभी कमर्शियल जहाजों के लिए रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है. ईरान के इस फैसले से व‍िश्‍व व्‍यापार को बड़ी राहत म‍िलेगी. होर्मुज स्‍ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है.

ईरान के इस फैसले की अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी सराहना की. ट्रंप ने होर्मुज स्‍ट्रेट को पूरी तरह खोलने के ल‍िए ईरान को धन्‍यवाद क‍िया.

एवाई/एबीएम